– रायपुर- रायगढ़ नेशनल हाइवे मे लापरवाह वाहन चालक नें बाईक चालक को रौंदा
– घटना के बाद आक्रोषित ग्रामीणों नें मांगो को लेकर किया चक्काजाम।


बिलासपुर – बिलासपुर सिलपहरी से लगे नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया इसमें बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जो सड़क पर चक्काजाम करते हुए मुवावजे की मांग करते हुए सड़क पर स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग करते रहें। यह दर्दनाक घटना मंगलवार की शाम करीबन 7.30 बजे ग्राम पंचायत सिलपहरी से होकर गुजरी रायपुर- रायगढ़ नेशनल हाइवे पर ग्राम सिलपहरी के पास घटी जहाँ एक अज्ञात वाहन के चालक नें लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए होंडा साइन बाईक क्रमांक सीजी 10- ए एम 8003 के चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और टक्कर मारने वाला वाहन चालक नें उसे वाहन के पहिए के निचे रौंदते हुए मौके से भाग निकला। जैसे ही इसकी सुचना आसपास ग्रामीणों की हुई लोगो की भीड़ वहा जुट गई उक्त घटना की जानकारी लोगो नें डायल 112 सहित सिरगिट्टी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को अपने कब्जे मे लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी घटना से आक्रोषित ग्रामीणों नें मौके पर पहुचे सिरगिट्टी पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए शव को उठाने नहीं दिया और चक्काजाम कर दिया ।
(कई घंटो तक नेशनल हाइवे पर लगा रहा जाम )
इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ नें मौके पर पहुँचे पुलिस को शव उठाने से मना करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया ग्रामीणों का कहना था की उक्त नेशनल हाइवे गांव के उपर से बनाया गया है। परन्तु सड़क जर्जर व पुल के उपर लगी स्ट्रीट लाइटे लगने के कुछ ही दिन बाद से बंद पड़े हुए है जबकि इसी सड़क पर कई टोल प्लाजा आता है जिससे राजस्व की पूर्ति होती है परन्तु सुविधा के नाम पर लोगो की जानें जा रही है। देर रात तक लोगो नें मुवावजे के साथ ही मुख्य मांगो को लेकर सड़क पर डटे रहें इस दौरान सड़क ।

