– मंदिर पुजारी तरुण अचारी व समिति द्वारा बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक को कराए है अवगत।
बिलासपुर – बिलासपुर नगर पालिक निगम रेल्वे क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 70 न्यू लोको कॉलोनी,नजरलाल पारा सिरगिट्टी क्षेत्र में त्रिपुर सुंदरी मां मरी माई मंदिर स्थित है। क्षेत्र स्थित यह मंदिर क्षेत्रवासियों के आस्था का केंद्र है विभिन्न धर्मिक आयोजन धर्मिक क्रियाकलाप इस मंदिर क्षेत्र में आयोजित होते रहते हैं सभी नवरात्रि,गौरी गौरा पूजा,छठ पूजा ,शिवरात्रि विभिन्न धर्मिक आयोजन विसर्जन कार्यक्रम मंदिर व मंदिर तालाब में संपन्न किये जाते हैं। इस स्थान में एक रेलवे स्कूल भी स्थापित है जहाँ हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे अध्यनरत है।

सिरगिट्टी क्षेत्र वासी भी मंदिर की इस मुख्य सड़क का उपयोग मंदिर स्कूल रेलवे टिकट घर व स्टेशन जाने हेतु करते हैं। सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हालत में है जिससे क्षेत्रवासियों को पैदल चल पाना मुश्किल हो गया है। जनप्रतिनिधी वार्ड नं 70 श्रीनू कौशिक,वार्ड नं 12 विजय सिंह मरावी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक दिनेश पाठक,रमेश साहू,द्रोण साहू,सोमनाथ पाण्डेय एवं क्षेत्रवासियों द्वारा व्यवस्थित सड़क निर्माण हेतु रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा व जल्द नव सड़क निर्माण हेतु निवेदन किये है।

