– बिते 11 वर्षो से विभागीय अनदेखी का दंश झेल रहे इस ब्रिज से आवागमन करने वाले लोग।
– राजधानी से लेकर न्यायधानी तक सभी विभाग अवगत बावजूद समस्या का समाधान नहीं।
बिलासपुर सिरगिट्टी – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी अंतर्गत आने वाले औद्योगिक रेलवे ओव्हर ब्रिज बनने के बाद मानो संबंधितो नें इससे मुँह फेर लिया इस ब्रिज मे रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन पैदल व सायकल चालक बड़े वाहनो के शिकार हो रहें है। जो कभी कभी मौत के आगोश मे सो जा रहे है तो कभी गंभीर हालात मे घायल हो रहें है परन्तु इससे न तो सेतु विभाग के अधिकारियो को कोई सरोकार है न ही सीएसआईडीसी को ब्रिज निर्माण के समय यहां लगाए गए स्ट्रीट कई सालो से बंद पड़ा हुआ है परन्तु इसे दुरुस्त करने मे किसी को रूचि नहीं है लिहाजा इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोग जान हथेली पर रखकर आवागमन करने मजबूर है। बिते शनिवार की रात 8.15 बजे इस ब्रिज के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति को ठोकर मरते हुए अज्ञात वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया गनिमत रही की सायकल चालक को ज्यादा चोट नहीं आई परन्तु वह ब्रिज के ऊपर अचेत होकर पड़ा रहा जिसे कुछ लोगो नें किनारे करते हुए होश मे लाया इस दौरान अंधेरे मे अगर वह व्यक्ति किसी अप्रिय दुर्घटना का शिकार होता तो ना जाने किसके घर का चिराग बुझ जाता। क्योंकि इस ब्रिज पर अंधेरे के कारण कई लोगो नें अपनी जान बेसमय गवाई है कई परिवार बेसहारा व कईओ के घर का चिराग बुझाया है इस ओव्हर ब्रिज की स्थिति से राजधानी से लेकर न्यायधानी तक के सभी विभाग के अधिकारी अवगत है बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।


(औद्योगिक क्षेत्र की सड़क जगह-जगह से जर्जर)
औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी की ओव्हर ब्रिज की तरह यहां की मुख्य सड़क है जो बिते कई महीनो से जर्जर हो रही है। जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है परन्तु विभाग द्वारा इसे न तो मरम्मत करवाया जा रहा है न ही इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो की समस्या को समझ रहा है। सड़क पर कई जगह से बड़ी बड़ी दरारे के साथ ही बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है जिसमे लोगो के मोटरसाइकिल के पहिए फ़स कर अनियंत्रित हो रहें है जिससे चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है।

