बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज पंजीयन क्रमांक 82 के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन के निर्देशानुसार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी अमित श्रीवास के तत्वावधान में सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर की बैठक कलचुरी भवन, इमलीपारा में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत श्री सेन जी महाराज एवं इष्टदेव बजरंगबली के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के संगठन को मजबूत बनाने और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर उपस्थित सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने बिलासपुर में सर्व सेन समाज के मजबूत संगठन की आवश्यकता पर सहमति जताते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का समर्थन किया।
सर्वसम्मति से सिरगिट्टी निवासी आनंद श्रीवास को सर्व सेन समाज जिला बिलासपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संरक्षक: शालिकराम भारद्वाज, महेश श्रीवास, नारायण श्रीवास, भृगु श्रीवास, मनोज ठाकुर, मुन्ना श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेंद्र सेन, नेतराम श्रीवास, शिव श्रीवास (अपोलो), बबलू श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, आर.के. श्रीवास, रवि श्रीवास, शरद श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास (सैदा), छन्नु श्रीवास, हीरालाल सेन एवं पुरुषोत्तम श्रीवास।
उपाध्यक्ष: राजेंद्र श्रीवास, गोपाल श्रीवास।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहन श्रीवास, चित्रकांत श्रीवास। सचिव: भोला श्रीवास (उमाशंकर), देवेंद्र श्रीवास।
सहसचिव: मणिशंकर सेन, ओमकार श्रीवास।
कोषाध्यक्ष: आकाश श्रीवास।
सह कोषाध्यक्ष: मणिशंकर श्रीवास।
महासचिव: दुर्गेश श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास। संगठन सचिव: घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, कमल श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास (गोलू), बबला श्रीवास।
युवा प्रकोष्ठ: निलेशकांत श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, नितिन श्रीवास।
मीडिया प्रभारी: आनंद श्रीवास।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी: शानू श्रीवास।
इसके अलावा बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने सर्व सेन समाज को मजबूत, संगठित और आदर्श संगठन बनाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद श्रीवास सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

