कन्हैया कौशिक -(बिलासपुर)


शहर के समाज सेवक व फील ग्रुप के चेयरमेन प्रवीण झा ने शुक्रवार को प्रेस काँफ्रेस के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की साधन तो सभी के पास है लेकिन किसी कारण वश नहीं जा पाते हैं जिसको देखते हुए मेरे मन में विचार आया की क्यों ना भगवान श्री राम के ननिहाल से श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया जाए इसलिए मैंने यह बीड़ा उठाया है। कि भगवान श्री राम के ननिहाल से अयोध्या में श्री राम दर्शन के लिए बिलासपुर संभाग वाशियो को निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी जिसका रजिस्ट्रेशन 22 तारीख से चालू किया जाएगा 16 अप्रैल को लगभग 20 बस के द्वारा पुलिस ग्राउंड से अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी अयोध्या के लिए जाने वाली बस पुलिस ग्राउंड से लास्ट 3:00 बजे तक रहेगी जो कोई श्रद्धालु अयोध्या जाना चाहता है वह अपना रजिस्ट्रेशन चिन्ह अंकित किए गए स्थान पर स्वयं दो फोटो आधार कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं प्रवीण झा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की हम सब भगवान की संतान हैं जिससे मुझे यह अवसर मिला है, कि मैं भगवान श्री राम के आशीर्वाद से 1000 श्रद्धालुओं को अयोध्या मे श्री राम भगवान का दर्शन बिलासपुर के पूरे संभाग वाशी करा सकू। इसके साथ ही उनके रहने से लेकर भोजन की भी व्यवस्था निशुल्क प्रदान किया जाएगा उन्होंने कहा की बिलासपुर वाशियों को वहा किसी प्रकार की दिक्क़त न हो इस लिए उत्तर प्रदेश सरकार सहित अयोध्या ट्रस्ट से बात जारी है जिस किसी श्रद्धांलु को अयोध्या जाना है वह रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए इन नंबरों पर भी श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं।श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसलिए समाज से ही प्रवीण झा द्वारा कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं जिस पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु संपर्क पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वही समाजसेवी प्रवीण झा ने बिलासपुर के 100 पत्रकारों के लिए भी सीट आरक्षित रखने की बात कही है।

