कन्हैया कौशिक -{बिलासपुर}
– मोपका,फरहदा साइंस कॉलेज सहित कई जगह किया गया नव मतदाताओ से जनसंपर्क।
– बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में लगातार हो रहा सम्पर्क।
– 25 जनवरी को होना है नव मतदाता सम्मेलन युवाओं को दी जा रही है आमंत्रण।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो मंडल,नव मतदाता संपर्क अभियान के तहत बेलतरा शहर मंडल अंतर्गत शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में नव मतदाता बहनों से भेंट कर आनलाइन पंजीयन कर नव मतदाता सम्मेलन हेतु आमंत्रित किया गया

इस अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कॉलेज के छात्र – छात्राओं को फस्ट वोट की अहमियत व महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं। नव मतदाताओं का पूरे प्रदेश में भाजयुमो द्वारा अभिनंदन किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष -निखिल केशरवानी ने कहा कि मतदान उन मौलिक अधिकारों में से एक है, जो हमारा देश हमें प्रदान करता है। लोकतंत्र की नीव मताधिकार पर ही रखी जाती है। जिस देश में जितने अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है,उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। देश के नागरिक का धर्म है कि वह मतदान में हिस्सा लें और किसी ईमानदार प्रतिनिधि को चुने जो देश का विकास कर सके। देश की कई समस्याओं जैसे बेरोजगारी, गरीबी इत्यादि को रोकने के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करें। सभी नव मतदाताओं का एक वोट देश की तकदीर व तस्वीर को बदल सकता है।

देश का विकास सर्वप्रथम जनता के हाथों में है, इसका सही उपयोग देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकता है बेलतरा शहर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष -ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि देश को ईमानदार सरकार तभी प्राप्त होती है, जब सभी लोग मतदान करते हैं। मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर
होती है,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक राम साहू ने कहा जब सभी लोग मतदान करते हैं।मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रियामें भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है। हर देशवासी को अपना अनमोल वोट देना चाहिए ताकि स्वस्थ सरकार का गठन हो सके और देश उन्नति की शिखर को हांसिल कर सके। उक्त अभिनंदनअभियान में अरुण रजक,यश गौरहा,उदित सिंग, प्रवीण यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।


