बन्नाकडीह तालाब से लौटते समय हुआ विवाद पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी।
– आरोपियों ने ताबड़तोड़ बरसाए चाकू पेट, पीठ,कंधे सहित हाथ पुरी तरह ज़ख्मो से भरा।
बिलासपुर/ गणेश विसर्जन के बाद सिरगिट्टी में दो पक्षों के युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बन्नाकडीह तालाब से विसर्जन कर लौट रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में
गोविन्द नगर सिरगिट्टी निवासी राहुल सिंह ठाकुर, बन्नाक चौक भीतरी पारा निवासी सिद्धांत ध्रुव और मनीष ध्रुव घायल हुए हैं। राहुल के शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे वार किए जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है वही सिद्धांत के पेट मे भी प्राण घातक वार किए गए है। जानकारी के मुताबिक तारबाहर के नायक मोहल्ले से युवकों की टोली गणेश प्रतिमा लेकर बन्नाकडीह तालाब पहुंची थी। इसी दौरान भीतरी पारा-बन्नाक के युवक भी विसर्जन के लिए पहुंचे। पहले विसर्जन को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत हुई और बन्नाक के युवकों ने नायक मोहल्ले की प्रतिमा व डीजे को आगे कर दिया। दोनों पक्षों ने प्रतिमा विसर्जित कर दी वापसी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते चाकूबाजी हो गई। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई गंभीर रूप से घायल युवक चीखते रहें चिलाते रहें हाथो से ज़ख्म को दबाए हुए अपने साथियो के साथ अस्पताल पहुँचे। बताया जा रहा है यहां घटना के काफ़ी समय बाद पुलिस पहुंची जब तक आरोपी भाग निकले थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है।


(विसर्जन की रात पुलिस निगरानी पर सवाल)
बन्नाक चौक पर आमतौर पर रात में पुलिस की निगरानी रहती है इसके बावजूद विसर्जन के लिए पहले से तय कार्यक्रम वाली रात क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस मौजूदगी नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भीड़भाड़ वाले विसर्जन मार्ग पर पुलिस की निगरानी रहती तो क्या विवाद चाकूबाजी तक पहुंचता अब यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में है।
(घायल के अनुसार..न जाने कौन-सा औजार था,छूते ही कटता गया शरीर)
घायल ने बताया कि हमलावर के हाथ में ऐसा धारदार औजार था जो शरीर को छूते ही गहरा कट लगा रहा था। अचानक हुए हमले में वह संभल पाता इससे पहले ही शरीर पर कई वार हो चुके थे। घायल के मुताबिक घटना इतनी तेजी से हुई कि उसे हमलावर के हाथ में मौजूद औजार को ठीक से पहचानने तक का मौका नहीं मिला।

