कन्हैया कौशिक-(फोटो)
-श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर।
– शोभायात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति को राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण देना है।

सिरगिट्टी -(फोटो) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में आयोजित की जा रही अक्षत कलश यात्रा रविवार को सिरगिट्टी क्षेत्र पंहुचा। विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या से आए अक्षत कलश का पूजन अर्चना के साथ ही पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यह शोभायात्रा सर्वप्रथम काली मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई जो शाम चार बजे सिरगिट्टी तारबाहर पहुंची जहाँ आतिशबाजी वह ढोल नगाड़े सहित जय श्री राम के जयघोस के साथ शोभायात्रा मुख्य मार्ग होते हए सिरगिट्टी बस्ती राम मंदिर पहुंची जहाँ नगर वाशियो ने कलश सहित मंदिर की आरती उतारते हुए दर्शन किए ततपश्चात यात्रा नयापारा स्थित शिव मंदिर में सम्पन्न हुआ। यात्रा के दौरान जगह जगह पूजा अर्चना का दौर जारी रहा जहाँ युवतियाँ महिलाओ के साथ ही छोटे बच्चो व सनातियों ने बघवा वस्त्र धारण कर इस शोभायात्रा में सामिल हुए। रामलला के आगमन की खुशी में क्षेत्र वाशी पहले से ही काफी हर्षित थे जिन्होंने कलश शोभायात्रा के दर्शन के लिए अपनी आँखे बिछाई रखी दर्शन के बाद सभी ने पूजन किए इस दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र के सभी सनातियाँ श्रद्धांलू शोभायात्रा में सामिल हुए ।

(अयोध्या से आए अक्षत कलश का हुआ वितरण)
श्री राम जन्मभूमि से आए अक्षत कलश का वितरण शहर में किया गया जहाँ विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सभी के साथ यदुनंदन नगर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य आरती उतारते हुए यात्रा तिफरा काली मंदिर पहुचे जहाँ यदुनंदन नगर,छतौना,परसदा, नयापारा,चकरभाठा,सिरगिट्टी परिक्षेत्र हेतु वितरण किया गया।


