– स्कूली बच्चे भी गरीब व असहाय लोगों के लिए एकत्र करते है उपयोगी सामग्री प्रबंधन करते है दान।

सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस धुमधाम से मनाया गया यह त्योहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है तथा उनके बताए हुए मार्गों व उच्च आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित करता है। ईसा मसीह ऊँच-नीच के भेदभाव को नहीं मानते थे अत: क्रिसमस का पावन पर्व भी किसी एक का नहीं अपितु उन सभी का है जो उनके समर्थक हैं तथा उन पर आस्था रखते हैं । उक्त बाते मुख्यअतिथि के रूप में पहुचे हाई स्कूल के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर ने बच्चो को कार्यक्रम के दौरान कहा उक्त स्कूल में बच्चो को हर वर्ग सहित समुदाय के त्योहारों की न केवल झलक दिखाई दी जाती है बल्कि रंगारंग कार्यक्रम कर उस त्योहार को खुशनुमा बनाया जाता है। स्कूल के बच्चे ने लाल व सफ़ेद रंग के वस्त्र व लाल कलर की टोपी पहनकर नाच गाना किए क्रिसमस ट्री सजाई गई प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी स्कूल प्रबन्धन द्वारा स्कूली बच्चो से अनुदान स्वरूप उपयोगी सामग्री सामूहिक रूप से गरीब व असहाय लोगो को आश्रम पहुंचकर राशन समान कपड़ो सहित गर्म कपड़े वितरित किये गए उक्त कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य संतोषी डाकवा फादर शल्लभ हैरिसन सहित स्कूल के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहें।


