
बिलासपुर – क्राय चाइल्ड राइट्स एंड यू द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संचालित परियोजनाओं का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन रखा गया कार्यक्रम में क्राय मुंबई से कुमार नीलेंदु,शैलेंद्र आनंद एवं मिस नैंनसी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुवात क्राय द्वारा संचालित परियोजनाओं में बेहतर डाटा कलेक्शन पर संचालित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर किया गया एवं डाटा कलेक्शन में फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया। क्राय द्वारा संचालित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें बताया गया की क्रांय भारत देश के 19 राज्यों में कार्यरत है जिसका मुख्य उद्देश्य बाल अधिकार को जन भागीदारी द्वारा सुनिश्चित करना है इस कार्यक्रम में सरगुजा से पहुँचे सुशील कुमार द्वारा संचालित परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मुनिव शुक्ला द्वारा जिला कोरबा संतोषी वर्मा द्वारा बिलासपुर एवं महासमुंद जिला में कार्यरत परियोजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई कार्यक्रम में सभी संस्था के कार्यकर्ता एवं कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति रही।

