कन्हैया कौशिक -{बिलासपुर}
– त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर तालाब में छठ पूजा कर आयोजन।
– छठ घाट जैसा ही आयोजन सिरगिट्टी स्थित त्रिपुर सुंदरी मरी माई में।
– 1100 दिपो से जगमगा उठा तालाब घाट।


बिलासपुर सिरगिट्टी – उत्तर भारतीयों के लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया जिसमे शनिवार को दीपदान के साथ ही गंगा मैया की महाआरती किया गया इस भव्य आयोजन को सम्पन्न कराने छठ पूजा आयोजन समिति द्वारा लोको कॉलोनी स्थित त्रिपुर सुंदरी मरी माई सिरगिट्टी तालाब को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पुरा घाट आकर्षक लाइटो से सुसज्जित लोगो के बिच आकर्षण कर केंद्र बना हुआ है। छठ वर्तियों के द्वारा शनिवार को खरना के बाद 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा गया है यह व्रत कठिन व्रतों में से एक है जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक के लिए होता है। शनिवार को यहा दीपदान करते हुए दिपो को तालाब में प्रवाहित किया गया इसके साथ ही गंगा मैया की आरती उतारी गई पुरा घाट छठ पूजा के गीत से गूंजने लगा इस दौरान उपस्थित अतिथियों के साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यो ने हनुमान पाठ सहित हनुमान जी की आरती उतारी गई आगे चलने वाले इन दो दिवसीय छठ पूजा में आज गन्ने से मंडप बनाकर पूजा पूजा डूबते हुए सूर्य देव को जल एवं दूध का अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जहाँ व्रती अपना व्रत तोड़ेंगे व इस पर्व की खुशियाँ बाटेंगे आज हुआ महाआरती में नवीन सिंह सीएमएम एसईसीआर बिलासपुर, डॉ.राजकुमार खेत्रपाल,सियाराम कौशिक,पवन साहु,सहित आयोजन समिति से रवि पासवान,केशव झा,मनोज पाल,संजय यादव,पुष्पेंद्र साहु,सोमनाथ पांण्डेय व पुरोहित पंडित गिरिजेश द्विवेदी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें जहाँ भारी संख्या में व्रती सामिल हुए ।




