बिलासपुर! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्रीकृष्ण धाम यादव भवन में यादव समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में शोभायात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी ने तन-मन-धन से सहयोग करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत झांकियां, कर्मा डीजे-धुमाल, दुकालू यादव एवं उनकी टीम का रोड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राउत नाचा दल को शामिल करने पर चर्चा हुई।
शोभायात्रा में एकरूपता और आकर्षण के लिए समाज के सभी लोगों से पीले वस्त्र पहनकर शामिल होने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए। बैठक में प्रमुख रूप से मनीराम यादव, धन्नु यादव, जसवंत यादव, विष्णु यादव, विजय यादव, रामचंद यादव, टीकाराम यादव, दिनेश यादव, शैलेंद्र यादव, लकी यादव, रामप्रसाद यादव, अखिलेश यादव, नरेंद्र यादव, रामफल यादव, घुरउ यादव, मनेंद्र यादव, गौरव यादव, विक्की यादव, नंदकिशोर यादव, समीर यादव, हरिशरण यादव, जागेश्वर यादव, विश्वनाथ यादव, सुमंत यादव, रमेश यादव, रोहित यादव, नत्थूलाल यादव, श्याम यादव, छोटू यादव, आयुष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, गोलू यादव, अजय यादव, सरजू यादव, ललित यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।