अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर से चढ़ावा और सोना-चांदी की कथित चोरी के मामले में जांच का दायरा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। आठ आरोपितों की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के बावजूद फैजाबाद बार एसोसिएशन ने मामले को अधूरा बताते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है

थाने पहुंचकर तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा
गुरुवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राम जन्मभूमि थाने पहुंचकर तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए वकीलों को रिसीविंग स्लिप (पीली पर्ची) जारी की। बार एसोसिएशन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच आवश्यक है।
👉थाने में तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा
👉मामले में आठ आरोपित पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
👉गिरफ्तार आरोपितों की कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा

