(दोस्ती के बाद प्यार का झांसा)
पुलिस के मुताबिक सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा की करीब एक वर्ष पहले अभिषेक धीरज पिता विजय धीरज से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर उसका विश्वास जीत लिया।
(घूमाने के बहाने होटल ले गया)
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में आरोपी उसे घूमाने के बहाने तोरवा क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने घटना किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
(10 माह तक करता रहा शोषण)
पुलिस जांच में सामने आया कि पहली घटना के बाद आरोपी लगातार छात्रा को धमकाकर उसका शोषण करता रहा। 18 अगस्त 2025 से 6 जून 2026 तक उसने कई बार दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने उससे मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
(परिजनों को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार)
लगातार प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर तोरवा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक धीरज के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।