बिलासपुर / न्यायधानी में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया हैं जहाँ एक पत्नि ने अपने प्रेमी व उसके दो साथियो के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की कड़ी पूछताछ के बाद उसने सारी सच्चाई बता दी पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला। घटना के एक सप्ताह के बाद मामले से पर्दाफास हुआ हैं। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पत्नि को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी हैं वही प्रेमी व उसके दो साथी फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाने में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब झारखण्ड पुलिस एक महिला को साथ लिए थाने पहुंची। झारखण्ड पुलिस ने महिला के ब्यान के बाद उसे बिलासपुर के थाना सिरगिट्टी लेकर पहुंची जहाँ पत्नि ने पुलिस के होस उड़ा दिए। दरअसल बीते 18 मई को झारखण्ड निवासी पूनम लोंमगा उम्र 35 वर्ष अपने पति विनोद लोंमगा उम्र 40 वर्ष को अपने किसी परिचित से पैसे लेने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर लाई जहाँ सोची समझी साजिस के तहत सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रेक के पास ले गए जहाँ महिला के प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथी के साथ मौजूद था। सभी मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिए युवक के शव को रेलवे ट्रेक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेक दिया। पुलिस गिरफ्त में आई महिला ने अपराध कबूलते हुए पुलिस को युवक के शव के पास ले गई पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी हैं वही इस मामले में प्रेमी सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।


(ऐसे खुला राज)
इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नि झारखण्ड वापस लौट गई। और परिजनों के पूछने पर एक माह बाद आने की बात करते हुए गुमराह करते रही। जब परिजन फोन से बात कराने की बात किए तो गोलमोल जवाब देने लगी जिससे परिजनों को शक हुआ और झारखण्ड के ओढ़गा थाना में युवक गुमसूदगी दर्ज कराते हुए बहु पर शक जताई। पुलिस ने शक के आधार पर पूनम से पूछताछ की कड़ाई से पूछताछ में पूनम टूट गई जिसने अपराध करना कबुला।
(मृतक व आरोपी महिला के दो बच्चे हैं)
प्यार में अंधी महिला ने ए भी नहीं सोचा की इस वारदात का अंजाम क्या होगा मृतक व आरोपी महिला के दो बच्चे हैं। महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया साथ ही अब खुद सलाखो के पीछे चली गई। एसे में उन दो बच्चों का क्या होगा दोनों का भविष्य कैसे गढ़ेगा। मृतका के भाई राजेश ने बताया की उसकी भाभी बच्चों को घर में छोड़कर भैया के साथ बिलासपुर आई थी।
(वट सावित्री व्रत,जहाँ पति की लम्बी उम्र की कामना और यहां पति को ही उतारा मौत के घाट)
कहते है पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए कामना करती है और अपने पति के लिए वह किसी भी मुसीबत से लड़ जाती है। सावित्री भी अपने पति के प्राणों के लिए यमराज तक से लड़ गई थी और उनसे अपने पति के प्राण वापस ले कर आई थी लेकिन
इस हत्याकांड ने न सिर्फ एक परिवार को बिखेरा हैं बल्कि रिस्ते को भी कलंकित किया है।

