बिलासपुर-सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें युवकों ने एक व्यपारी के घर घुसकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख़्मी किया हैं गंभीर रूप से घायल व्यपारी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई हैं सिरगिट्टी पुलिस मामला दर्ज करली हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी पशुपतिनाथ मिश्रा रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकले थे उसी दौरान उनके मकान के सामने किराए के एक कमरे में कुछ सुगबुगाहट सुनाई दी। जिसकी जानकारी उनके द्वारा अपने किराए दार को देते हुए तत्काल बुलाए दरवाजा खोलने पर वहां बाहरी युवक युवती मौजूद थे। जिसके बाद किराए दार को समझाइस देकर कमरा खाली करने की हिदायत दिए। कुछ समय बाद दोनों वहां से चले गए व पशुपतिनाथ भी अपने कमरे में चले गए रात्रि करीबन 10.30 बजे कुछ लोग उनके कमरे का दरवाजा खटखटाए जिसके बाद पशुपतिनाथ दरवाजा खोले इस दौरान कुछ युवकों ने घर घुसकर जमकर मार पिट की साथ ही चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके पैरो के साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गहरा चोट लगा हैं घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। चाकू से आहत व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं पत्नि की रिपोर्ट पर सिरगिट्टी पुलिस ने घनश्याम धनकर,पियूष रजक व उनके अन्य साथियो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं। पुलिस में मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

(घर पर पत्थर बाजी के साथ ही जान से मारने की धमकी)
उक्त घटना बन्नाक चौक से महज 200 मीटर दुरी पर हुई हैं। जबकी यह चौक पुलिस का गस्त पॉइंट है वही इस तरह का घटना होना सिरगिट्टी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया बल्कि लौटते वक़्त घर पर जमकर पत्थरबाजी भी किए हैं जिससे पूरा परिवार सहमें हुए हैं।
(एक महीने में तीन मामले क्षेत्र वासी सहमे)
बीते एक माह के भीतर यह तिसरा मामला हैं जिसमे चाकूबाजी की घटना हुई हैं पहला मामला बन्नाक चौक के एक विवाह कार्यक्रम में चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसके बाद 9 मई को महिमा नगर में पानी भरने के विवाद में एक युवक पर टंगिए से जानलेवा वार किया था क्षेत्र में देखते ही देखते इस तरह के घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा हैं।

