बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव मे महज कुछ ही घंटे शेष है इतने दिनों तक प्रत्याशियों नें अपने वार्डो मे जमकर प्रचार प्रसार करते हुए मतदाताओ को रिझाने पुरा बल झोक दिया सिरगिट्टी परिक्षेत्र मे भी इस बार विकास की लड़ाई है। इस इलाके मे कुल तीन वार्ड आते है जिसमे वार्ड 10.11.12 है तीनो ही वार्डो मे जहाँ दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क के माध्यम से अपना दम खम दिखाया वही आज शाम पांच बजे के बाद प्रचार प्रसार का दौर थम जाएगा। अब लोगो के सामने वार्ड पार्षद प्रत्याशी सिधे आमने सामने वार्तालाप करेंगे और आगामी 11 तारिक को जनता ज़नार्धन अपनें वार्ड का प्रमुख चुनेंगे ।
(पार्षद प्रत्यासी पुष्पेंद्र साहु को मिल रहा क्षेत्र का समर्थन )

वार्ड क्रमांक 10 के पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र साहु को आगामी नगरीय निकाय हेतु पुनः पार्टि नें अपना प्रत्यासी मानकर चुनाव मैदान मे उतारा है इसके घोषणा मात्र से वार्ड के उनके समर्थको मे खासा उत्साह देखा जा रहा था।जो आज जनसंपर्क के दौरान उमड़ पड़ा क्षेत्र की जनता का पुरा सहयोग अपने पूर्व पार्षद व वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र साहू को मिल रहा है। हालांकि बिते दिनों भाजपा नें भी अपना जनसंपर्क रैली निकालकर हुंकार भरी थी। परन्तु चुनावी रैली व पक्षकार समर्पित रैली चुनाव गतिविधी के दौरान दिख ही जाता है आज निकले कांग्रेस की रैली मे देखने को मिला पुष्पेंद्र साहु को क्षेत्र में उनकी सादगी और समाजसेवा के लिए जाना जाता है। लंबे समय से वे अपने परिवार के साथ ही अपने पार्टि के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करते आ रहें है। लोग उन्हें पार्टि के साथ ही उनके निजी योगदान को भी अहम मान रहें है वार्ड जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उनको लोगो का पुरा सहयोग मिलेगा। प्रत्याशी पार्षद पुष्पेंद्र साहु नें कहा की “मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं वार्ड की जनता की सेवा और विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा जैसे की पूर्व मे करते आया हु उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता, जल समस्या समाधान, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

