– पार्षद के पक्ष मे चर्चा तो दूसरे दिन नौकरी से बाहर का रास्ता।
-सिरगिट्टी की राजनीति सड़क,तालाब के साथ तानासाही पर टिकी।

बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव को महज एक रात शेष है क्षेत्र मे दमखम झोकने के बाद आज की रात उन प्रत्यासियो के लिए महत्वपूर्ण जिन्होंने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव मे झोक दिए है वही वार्ड क्रमांक 10 सिरगिट्टी गुरु गोविन्द नगर हेतु पूर्व पार्षद को इस बार भी पार्टी नें प्रत्यासी चुना है जनता का पुरा सहयोग उन्हें मिल रहा है। पुष्पेंद्र साहु जो हर समय अपने वार्ड के साथ ही सिरगिट्टी की जनता के सुख-दुख में हर समय खड़े रहते है उस जनसेवक को वार्डवासियों का आशीर्वाद अपार समर्थन स्वरूप मिल रहा है। सरल स्वभाव और निष्पक्ष जनसेवा के लिए पहचाने जाने वाले पुष्पेंद्र साहू हमेशा वार्डवासियों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। यही कारण है कि इस बार वार्ड की जनता उन्हें हाथों-हाथ ले रही है। पुष्पेंद्र साहू का राजनीतिक जीवन हमेशा संघर्षशील रहा है। जिन्होंने वर्तमान मे हुए तालाब मे मिट्टी खनन का पुर जोर विरोध किया जब तक पार्षद का कार्यकाल रहा तालाब से मिट्टी निकालने मे बिचौली नकाम रहें। बाद मे प्रशासन बैठने के दौरान तालाब की मिट्टी की खुदाई शुरू हो गई जिसे रोकने पार्षद द्वारा भरकश प्रयास किया गया खनिज विभाग,कलेक्टर और कमिश्नर तक इसकी शिकायत की थी। परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई तालाब से खुदी मिट्टी निजी जमीन को पाटने मे किया गया क्षेत्र की जनता सब जानती है की यह किसके इसारे मे हुआ परन्तु राजनीती से जुड़े लोग इसे चुनाव मे सामिल करते हुए किसी प्रत्यासी के चेहरे को धूमिल कर रहें है जबकी क्षेत्र वासियों की शिकायतें महत्वपूर्ण समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में भी प्रकाशित हुईं, लेकिन सरकार के दबाव में अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब, जब चुनाव का समय आ गया है, तो वार्ड की जनता उनके संघर्षों को याद कर रही है और उन्हें भरपूर समर्थन दे रही है। तो कुछ लोग उनके कार्यकाल को धूमिल करने एड़ी चोटी एक कर रहें है बहरहाल चुनाव है जनता एक ऐसे जनसेवक को ही समर्थन देंगे,जो उनके हर छोटे-बड़े मुद्दों पर आवाज उठाए और हमेशा उनके साथ खड़ा रहे।

