– सर्प दोष मुक्ति व भय दूर हो हुआ विशेष पूजा अर्चना।

सिरगिट्टी – (फोटो) सिरगिट्टी स्थित स्वयंभु मंदिर मे श्रावण मास शुरू होने के साथ ही प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी शिव भक्तो के द्वारा पूरी निष्ठां से पूजा अर्चना के साथ ही रुद्रमहाभिषेक किया जा रहा है जिसमे क्षेत्र के श्रद्धांलू गोते लगा रहे है। भगवान शिव को प्रत्येक दिन अलग अलग रूपों से सजाया जा रहा है जिसमे आज नागपंचमी के दिन विशेष पूजा अर्चना की गई भगवान शिव के करीब पांच नाग देवता स्थापित की गई। यु तो पुरे श्रावण मास भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा रही है परन्तु इस दिन भक्त शिव के विशेष पूजा मे सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनते है। इस दिन श्रद्धांलुओं की भीड़ सुबह से शाम तक लगा रहता है जो सुबह से मंदिर पहुंच भगवान के शिव के परम् प्रिय नागराज को दूध मेवा सहित लाई चढ़ाए व नाग भय से मुक्त करने भगवान से विनती किए। इस दौरान पंडित भृगु अवस्थी ने बताया की भगवान शिव के परिवार के बारे में तो सभी जानते हैं कि उनके पुत्र कार्तिकेय गणेश और उनकी पुत्री मनसा देवी लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान शिव की पांच नाग कन्या भी थी। जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं भगवान शिव की इन पांच नाग कन्याओं के बारे में वर्णन मधुश्रावणी की कथा में किया गया है। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की इन पांच नाग कन्याओं के पूजन से व्यक्ति के घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है साथ ही अकाल मृत्यु का भय भी नहीं रहता है। अलग-अलग धर्म ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह बात खुद भगवान शिव ने माता पार्वती को बताई थी इस दौरान काफी संख्या मे श्रद्धांलू पूजा मे सम्मिलित हुए।

