बिलासपुर – न्यायधानी में फ़िल्मी स्टाइल मे अपराधी क्रांइम ब्राँच के अधिकारी बता कर एक मकान मे घुसे जिसके बाद घर के सारे कमरे खंगाले व वहा से एक बोरे मे रखे पेटी को अपने साथ ले गए। जिसके बाद इसकी भनक पेटी रखवाने वाले के पड़ी तो जिस घर मे यह वारदात घटी वह के रहवासियो कर होस उड़ गए दरअसल बताया जा रहा है की उस पेटी मे करोड़ो रुपए से भी अधिक केश रखे हुए थे जिसके बाद परिवार सदमे मे है इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते चले की सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 10 निवासी कृष्णा कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ यहां रहते है साथ ही वे घर के मंदिर मे विराजे माता काली की पूजा पाठ करते है इसके साथ ही पूजा पाठ करने अन्य क्षेत्र मे जाते है जो बीते 11 अगस्त को राजनांद गांव के मुंदेला गए हुए थे इसी दौरान 13 फ़रवरी को उनके घर से परिजनों का फ़ोन आया इस दौरान बताया कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच की टीम का नाम बता रहे हैं। वे घर में घुसकर तलाशी ले रहे हैं वह घर से किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डे के द्वारा दी गई पेटी उठाकर ले गए हैं। जिसके बाद वे घर पहुचे और इसकी पूरी जानकारी थाना सिरगिट्टी मे जाकर दिए।

(पुजारी ने बताया आपबीती रकम सुनकर परिजनों के उड़े होश पुलिस भी सकते मे)
पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी कि 2 महिला और चार पुरुष ने मिलकर उनके घर में उनकी पत्नी भाभी और परिजनों को पकड़ लिया। इसके बाद सामने रखी पेटी को तोड़ा और फिर दो लोग मिलकर पेटी को उठाकर भाग गए इसकी जानकारी पुजारी ने जब अपने परिचित सकरी निवासी विद्या पांडेय को दी। पाण्डेय ने पुजारी को बताया कि उस पेटी में जमीन बेचने के बाद जो रूपए मिले थे वह उस पेटी में रखे हुए थे यह रकम 1 करोड़ 30 लाख रुपए थी इस रकम की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए जिन्होंने इतने दिनों तक मामूली दस्तावेज समझ कर रखे वह भारी भरकम रकम था । जिसका भांडा तब खुला ज़ब पुजारी के घर फर्जी क्रांइम ब्राँच ने धावा बोल दिया।

(सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस)
इस मामले मे भारी भरकर कैश की जानकारी मिलने पर मानो पुलिस विभाग की रातो की नींद उड़ गई घटना के दूसरे दिन बुधवार को क्रांइम ब्राँच की टीम सहित कई पुलिस की टीम घटना स्थल सहित आस पास चौक चौरहो दुकानों मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुट गई इस दौरान जिस वाहन मे बैठ कर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया उसकी तलासी मे जुट गई।
(इतने कैश कहां से आए व कोई कैसे किसी के घर रख सकता है टिप – नवसंवाद)
विद्या प्रकाश पांडेय के पास इतना कैश कहां से आया यह बड़ा सवाल है। चलो उसने जमीन बेचकर पैसे हासिल की परन्तु पैसे को सेफ रखने के लिए उसने सिरगिट्टी मे रहने वाले पुजारी के हवाले किस विश्वास से रख दिया क्या पैसे को सेफ करने का कोई और रास्ता नहीं था फिर पैसे को पुजारी के यहां रखवाना बड़ा सवाल है की भला कोई किसी के घर मे इतना भारी भरकम रकम कैसे रखवा सकता है जो सगे भी नहीं मात्र परिचित के है। यह सोचने वाली बात है इसके अलावा जो फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम छापा मारने आई थी तो उसने सिर्फ पेटी ही क्यों उठाकर ले गई। पेटी की जगह घर से अन्य दस्तावेज और अन्य सामान भी ले जा सकती थी क्या उन्हें इसकी जानकारी पहले से थी की बात कुछ और है जिसका खुलासा मामले का पर्दाफास होने के बाद हो जाएगा।

