– मजदूर के बेटे ने विद्यालय का नाम किया रोशन कहा आई.ए.एस मे है रूचि।
–सभी शिक्षक युवक के निवास पहुंच कराए मुँह मिठा बढाया मनोबल।
बिलासपुर सिरगिट्टी –
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। जहाँ कक्षा 12 वीं में कामर्स का छात्र निशांत साहू पिता अयोध्या साहू 86% पर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कक्षा दसवीं मे विनेश कुमार मरावी पिता अजीत कुमार मरावी ने 93% अंक अर्जित कर अपने माता पिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इसी प्रकार कक्षा 12 वी मे कामर्स खुशी मानिकपुरी पिता विनोद मानिकपुरी 79%, दसवीं मे कु.नीता भगत 87%, कु.सुष्मिता 87%,वेद प्रकाश 85% अंक अर्जित किए है। इस विद्यालय के कक्षा दसवीं का परिणाम 58 प्रतिशत व 12 वीं का 69 प्रतिशत रहा। विद्यालय में कक्षा दसवीं प्रथम श्रेणी छात्र-छात्राओं की संख्या 39,दृतीय श्रेणी 72,तृतीय श्रेणी 10.वही बारहवीं मे प्रथम श्रेणी 30 दृतीत श्रेणी 53 तृतीय श्रेणी 17 रहा। सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गईं वही पूरक व अनुत्तीर्ण हुए विधार्थियो को आगे पढ़ाई मे मन लगाकर पढ़ने की हिदायत देते हुए कोई भी गलत कदम नही उठाने निवेदन के साथ ही समझाइस दी गई। जहाँ प्रचार्य अजित कुमार कुजूर, राजेश कुमार सोनी,अरुण कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार तिवारी,मोती लाल वस्त्रकार, बी.व्ही.ए. मांगत्यार,रीना राय,सीमा साहू, रश्मि पाण्डेय,किरण तिवारी ,हेमन्त टंण्डन, नेहा शर्मा,अभिलाषा शुक्ला ,परमेश्वर सागर, कल्पना टेगर, विकाश कायरवार,आनंद सोमावार, मोनिका बोम्बार्डे महेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।


