
बिलासपुर- जिले के बिल्हा विकास खण्ड में तीन विधान सभा क्षेत्र पूर्ण रूप से एवं एक विधान सभा आंशिक रूप से आते हैं यह बिल्हा विकास खंड पूरे एशिया में सबसे बड़ा विकास खण्ड है यहाँ पर पहली बार महिला शिक्षा अधिकारी को प्रभार मिला है जिसे वह बखूबी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है । वही बिल्हा विकास खण्ड के प्रथम महिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव के कार्यप्रणाली से विकास खण्ड में पदस्थ सभी शिक्षक गण संतुष्ट नजर आ रहे हैं। खासकर महिला कर्मचारियों ने बताया कि पहले कोई भी कार्य समय पर नही होते थे मगर जबसे ध्रुव मैडम जी आई है हर कार्य समय पर हो जाती है, हम लोगो को बार बार ऑफिस की चक्कर नही काटनी पड़ती है क्योंकि हमारे अधिकारी खुद एक महिला है।मैडम जी हमारी समस्या को अच्छी तरह से समझती है और समय पर निदान करती है।तो वही पुरुष शिक्षको का कहना है कि हम लोगो को समय पर वेतन,समय पर मेडिकलअवकाश,समय पर अन्य लाभ,समय पर राज्य एवं केंद्र शासन का दिशानिर्देशो का हमे मार्गदर्शन करती है और अभी सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक संधारण करवा रही है जो हमारे लिये बहुत जरूरी था इसी कारण सभी शिक्षक साथियों में हर्ष ब्याप्त है।विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव का कहना है कि मुझे जो दायित्व दिया है मैं उसे बखूबी निर्वहन करू मेरे किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार की तकलीफ न हो ये मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी,साथ ही बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो पढ़ाई के साथ खेल, संगीत,योग भी जरूरी हो।


