– रविवार 12 मई को होगा कई भक्तिमय आयोजन।
– प्रभात फेरी मे शामिल हुए विधायक धरम लाल कौशिक व सुशांत शुक्ला।
बिलासपुर सिरगिट्टी – अक्षय तृतीया एवं
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर नगर के वार्ड क्रमांक 10 मे समग्र ब्राम्हण समाज सिरगिट्टी के द्वारा शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी प्रातः 8 बजे प्राचीन राम मंदिर से शुरू होकर सिरगिट्टी तालाब स्थित स्वम्भु शिव मंदिर पहुंची जहाँ श्रीराम जानकी के मूर्ति के साथ ही भगवान श्री परशुराम जी की चित्र की विधिवत पूजा अर्चना की गई इस प्रभात फेरी के दौरान न केवल समग्र ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग बल्कि महिला व युवक युवतियाँ भी शामिल हुए।

वही इस प्रभात फेरी मे बिल्हा विद्यायक धरम लाल कौशिक सहित बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल हुए जो स्वम प्रभात फेरी मे शामिल होकर मादर को थाप देकर प्रभु के गुड़गान किए वही दोनों ने इस पावन पर्व की सभी को बधाई देते हुए सभी पर प्रभु की कृपा बनी रहे यह कामना किए वही श्री कौशिक ने कहा की भगवान परशुराम जी का गुणगान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

भगवान परशुराम जी विष्णु जी के छठे अवतार हुए हैं अक्षय तृतीया के दिन भगवान का जन्म हुआ वह बहुत महत्वपूर्ण दिन है इस दिन कोई भी कार्य करें वह संपन्न होता है।

वही समाज द्वारा बताया गया की आगामी रविवार 12 मई को सिरगिट्टी के गौठान समीप भव्य महाआरती प्रसाद वितरण,भजन संध्या एवं ब्राम्हण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा उक्त आयोजन मे समग्र ब्राम्हण समाज सिरगिट्टी सहित श्रद्धांलू शामिल हुए।


