बिलासपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभिन्न शाखाओं पर वर्ष प्रतिपदा समारोह उत्सव पूर्वक मनाया गया प्रतिपदा के दिन ही आरएसएस के संस्थापक पहले संघचालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर स्वयं सेवकों ने उन्हें आद्य सर संघचालक प्रणाम किया और केशव: अर्चना कर उनकी शिक्षाओं को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। महाराणा प्रताप उपनगर के बन्नाक चौक सिरगिट्टी शाखा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विभाग महाविद्यालय प्रमुख कार्यवाह अमित ने कहा कि आज विभिन्न उपनगरो में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया है। संघ ने तय किया है कि 2025 तक हमे प्रत्येक घर तक पहुंचना है।

इसके आधार पर भारत को संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करना है उन्होंने बताया कि इस दिन राम का राज्याभिषेक,शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा साथ ही कहा कि संघ में संवाद तथा व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है।

स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है। शाखा के मुख्य शिक्षक के रूप तारकेश्वर साहू बस्ती प्रमुख नरोत्तम श्रीवास रहे और बाल व तरूण स्वयंसेवको ने एकल गीत, शुभाशीत,अमृतवचन के साथ अंत मे संघ का प्रार्थना कर मिष्ठान वितरण किए।

