

रायपुर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है जिसमे कई दिग्गज सामिल हैं ।
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल
राजनांदगांव संतोष पांडेय
दुर्ग विजय बघेल
सरगुजा चिंतामणि महाराज
कोरबा सरोज पांडे
बिलासपुर तोखन साहू
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी
रायगढ़ राधेश्याम राठिया
बस्तर महेश कश्यप
कांकेर भोजराज नाग
जांजगीर कमलेश जांगड़े
{रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ही क्यों?}
विधानसभा चुनाव में लगातार बृजमोहन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। 2018 में जब समूचे रायपुर की सीटें कांग्रेस के हाथ में आई तक शहर से इकलौते भाजपा विधायक बृजमोहन ही बने थे। अग्रवाल समाज का जातिगत समीकरण भी भाजपा नजरअंदाज नहीं कर सकती। संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। रायपुर संभाग के भौगोलिक समीकरण के हिसाब से बृजमोहन को जिम्मा दिया गया है।

