बिलासपुर _ सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित कौशल्या देवी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहु ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी बच्चों सहित युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है



। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें राम लल्ला की आरती, जसगीत, छत्तीसगढ़ी भोजली सुवा,पंथी नित्य करते बच्चों की टोली ने सभी का मन मोह लिया इस बीच कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ इस दौरान प्राचार्या परमेश्वरी कश्यप ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया उक्त आयोजन में पिछली कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

