
बिलासपुर – बसंत पंचमी की शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सिलपहरी के स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर किया गया उसके पश्चात स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर मंच को संबोधित करती हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता ध्रुव बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को नाच गाने के साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने को कहा एवं पालको को भी भी अपने अपने बच्चो को घर में भी पढ़ाने को कहा,अतिथि गौरीशंकर यादव पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि आज कल के बच्चो में नैतिक संस्कार कम हो गए हैं बच्चो को अपने माता पिता की सेवा और उनका सम्मान करना चाहिए


इस कार्यकर्म में प्रमुख रूप से बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव ,प्रिंसिपल हरदी कला टोना श्री रेशम लाल नारंग संकुल समन्वयक श्री डी एन यादव,गौरीशंकर यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिल्हा ,सरपंच श्रीमती सरिता भागीरथी पटेल,उपसरांच मीना नंदकुमार नेताम, शिक्षा सेवक अविनाश नेताम,पंच प्रतिनिधि टीकाराम यादव,पंच राजकुमार पटेल, स्कूल के प्रधान पाठक श्री चंद्रा सर,रामावतार गोंड,चैन सिंग ध्रुव एवं अन्य शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे मंच संचालन श्रवण कौशिक ने किया।

