–चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन

बिलासपुर- तालापारा स्लम क्षेत्र(बस्ती) में ‘गर्लअप अपराजिता’ की टीम ने प्यारे ग्रुप के सहयोग से बस्ती के बच्चों को कॉपी, ड्राइंगबुक, पेंसिल इत्यादि का वितरण कर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। प्रशासनिक शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ व्यक्तित्व विकास एवं कलात्मक विकास पर भी बल दिया। टीम अपराजिता द्वारा बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अत्यधिक रुचि से भाग लिया व विजेताओं को ड्राइंगबुक तथा कलर पेंसिल देकर उनकी प्रतिभा को सराहा।

टीम गर्लअप अपराजिता(छत्तीसगढ़) मुख्य रूप से बालिकाओ की शिक्षा, स्वतंत्रता और विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है जोकि यूनाइटेड नेशन फाउंडेशन के एक इकाई के रूप में कार्य करती है। प्यारे ग्रुप के प्रवर्तकों डॉ.योगेश कन्नौज और आशीष मिश्रा जी के मार्गदर्शन के साथ टीम प्रमुख अनन्या साह के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में टीम अपराजिता के सदस्य धारणा श्रीवास, शैली राठौर, यश पुरेन, मोहित मारकंडे, एनी रोज़ टोडर, श्वेता टंडन, कामिनी साहू, सिमरन सिंह, लक्ष्मी रामटेके, आयुष यादव, राहुल राज तिवारी, अमित अंनत और अभय शामिल थे।

