– रंगोली प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन।
– सेकंड इनिंग सपोर्टिंग क्लब के तत्वधान में समस्त सिरगिट्टी वासियो का आयोजन।

अयोध्या में 500 से अधिक वर्षो के संघर्ष के बाद अब प्रभु श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हैं जिसमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी याने की आज होने जा रही है। इसे लेकर पूरे देश मे उत्सव का माहौल हैं और हर रामभक्त अपने अपने अनुसार भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक क्षण बनाने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में निगम क्षेत्र सिरगिट्टी क्षेत्र भी राम के रंग में रंगने तैयार हैं जहां 22 जनवरी को आज बन्नाक चौक के सेकंड इनिंग खेल मैदान परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन मंडलियों के द्वारा श्री राम के अमृत गाथा का बखान किया जाएगा वही जिसमे सुबह 12 बजे से भजन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही,सुंदरकांड का पाठ इसके साथ ही संध्या 6 बजे श्री राम लल्ला के महा आरती एवं भजन की प्रस्तुति जिसके बाद द्वीपप्रज्वलित सहित आतिशबाजी किया जाएगा। इसके साथ ही आज सुबह 12 बजे से प्रभु इक्षा तक महा भंडारा का आयोजन किया गया है

उक्त आयोजन सेकंड इंनिंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में समस्त नगर वाशियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजन समिति ने इस शाम दीपावली जैसा जश्न का माहौल बनाने सभी से घर के मुख्य द्वार में दीप प्रज्ज्वलित करने व कार्यक्रमों में शामिल होने आग्रह किया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने समिति के मनोज दुबे,शितला प्रसाद त्रिपाठी,गुड्डु साहु,राजू श्रीवास,गिरी राव,बबला श्रीवास,पप्पू कश्यप,रवि श्रीवास,शेखर राव,सुदीप रजक,चिंटू श्रीवास,पिंटू श्रीवास,श्रवण वर्मा,राजू पटेल,बंटी सोनी,संतोष ध्रुव,योगेश कौशिक,युवराज साहु,यूड़ी साहु,कान्हा दुबे,सूरज मरकाम, पुरषोत्तम श्रीवास, चीकू,संजय ध्रुव,विक्रम अवस्थी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य वह पदाधिकारी जुटे हुए हैं।


