– ग्राम कोरमी में हुआ दर्दनाक हादसा ग्रामीणों ने घेरा सड़क।
-बाई पास बनने के बाद भी ग्राम के सड़को से दौड़ती है कारखानो के भारी वाहन।
– बारिश के बिच भींगते हुए ग्रामीण जुटे रहें घटना स्थल पर।

बिलासपुर सिरगिट्टी – तेज रफ्तार अनियंत्रित माजदा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वाहन को सड़क किनारे एक घर में धुसा दिया जिसकी चपेट में आने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया लगभग तीन घंटे के बाद नायब तहसीलदार द्वारा मुवावजे की राशि सहित उचित छति पूर्ति देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए वही वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया । थाना सिरगिट्टी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरमी में यह दुर्घटना तब घटी ज़ब पुट्ठे से भरा माजदा क्रमांक सीजी 10- ए.आर 0933 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम पंचयात कोरमी निवासी पन्ना लाल धुरी के मकान पर माजदा धुसा दिया इस दौरान घर के सामने बैठी उसकी 20 वर्षीय पुत्री अनुपूर्णा धुरी को वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। युवती की मौत की खबर सुन वहा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिसकी सुचना थाना सिरगिट्टी को दी गई पुलिस द्वारा आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान आक्रोषित ग्रामीणों की भीड़ ने शव के पास चक्का जाम कर दिया पुलिस ने भीड़ को समझाईस देना चाहा परन्तु ग्रामीण वाहन मालिक को सामने लाने सहित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क के दोनों ओर लकड़ी रखकर चक्काजाम कर दिया। लगभग तीन घंटे के बाद वाहन मालिक द्वारा छतिपूर्ति की राशि नगद व चेक देने के बाद ग्रामीण शांत हुए वही पुलिस द्वारा शव को उठाकर पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर लिया है ।

(परिजन ढूंढ़ते रहें युवती को मिला शव)
जैसे ही माजदा घर में घुसा आस पास लोगो की भीड़ जुट गई घर के दूसरी ओर सब काम कर रहें थे उस दौरान घर में अन्नपूर्णा धुरी नहीं दिखी जिसे परिजन ढूंढ़ते नाम से चिलाते रहें। परन्तु युवती वाहन के पहिए में एक गड्ढे नुमा स्थान पर मलने में दबी हुई थी जिसका पैर का सिर्फ अंगुली दिख रहा था ग्रामीणों ने खून से लटपथ युवती को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
(माजदा साप की चाल चलते हुए हुआ अनियंत्रित) माजदा काफी रफ़्तार में था जो पहले सड़क किनारे खडे एक बाइक क्रमांक सीजी 10-ए. इ 0318 को ठोंकर मारते हुए साप की चाल की तरह लहराते हुए ग्राम में बिछी पाईप लाइन को तोड़ा जिसके बाद पेड़ को घसीटते हुए मकान में जा घुसा माजदा की रफ्तार इतना तेज था की मकान में लगे इट को छतिग्रस्त करते हुए युवती को अपने चपेट में ले लिया।

(आक्रोषित ग्रामीणों ने फदहाखार मुख्य सड़क पर किया चक्काजाम) घटना के दो घंटे बीतने व उचित जवाब नहीं मिलते देख ग्रामीणों की भीड़ आग बबूला होने लगी इस दौरान महिलाओ की भीड़ ने उक्त सड़क पर भारी वाहन प्रतिबंधित करने सहित मुआवजे की मांग को लेकर फदहाखार मुख्य मार्ग पर टायर जला कर प्रदर्शन कर दिया इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनो के पहिए थम गए जो दो घंटे के बाद सुचारु रूप से शुरू हुई।

