– कार के निचे दबा था युवक कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
– बन्नाक चौक स्थित गोकने नाले के पास घटी दुर्घटना।
– एक ही सड़क के दो पुल एक ओर से निचे तो दूसरे तरफ से ऊंचा।

बिलासपुर – तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने बाईक सवार को ठोंकर मारते हुए सड़क पर पैदल चल रहें युवक को अपनी चपेट में ले लिया जो कार के पाहियों के बिच बुरी तरह दबा रहा जिसे कड़ी मशक्कत के बाद लोगो ने निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना तब घटी ज़ब रविवार की सुबह लगभग 8 बजे सिरगिट्टी थाना के तरफ से आ रही कार क्रमांक सीजी 10-ए डब्लू के चालक मनोज राठिया पिता स्व.करम सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी शन्ति विहार सिरगिट्टी के द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए आ रहा था। जिसका कार बन्नाक चौक स्थित गोकने नाले पुल के पास पंहुचा ही था की कार अनियंत्रित होते हुए साइड से बेसाइड होकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10-पी 7081 पर सवार को ठोंकर मारते हुए सड़क पर पैदल चल रहें नयापारा कीर्ति नगर निवासी सोनू जाधव पिता काशी जाधव उम्र 33 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया जो कार के साथ ही दूर झाड़ियों के बीच कार के निचे दबा रहा। लोगो ने जैसे तैसे हाथों से कार को उठाकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला वही दोनों घायलो को उपचार हेतु डायल 112 से लेजाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ मोटरसाइकिल सवार युवक को मामूली चोटे सहित सड़क पर पैदल चल रहें युवक गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है बहरहाल सिरगिट्टी पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

(कभी सायकल तो संडे को अक्सर पैदल ही निकल जाता था युवक) दुर्घटना में गंभीर युवक सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र के एक निजी प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत है। युवक अन्य दिन सायकल तो खास कर संडे को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे ड्यूटी होने के कारण पैदल ही काम पर निकल जाता है। जो आज बिन बुलाए दुर्घटना के शिकार हो गया वही युवक को
शासकीय अस्पताल में उचित उपचार नहीं मिलने के कारण युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए है जहाँ उसका उपचार जारी है।

(अधिकांश दुर्घटना का कारण बन रहा बेतरतिब बनी पुल)
उक्त गोकने नाले पुल पहले काफी सकरा था वही जिस वक़्त गुम्बर पेट्रोल पम्प से लेकर फदहाखार गेट तक सीएसआईडीसी के द्वारा सड़क का निर्माण करवाया गया उस समय इस पुल को भी चौड़ा किया जाना था। परन्तु पूर्व के बने पुल को टिकाऊ बताते हुए उससे जोड़ते हुए एक पुल का निर्माण कराया गया परन्तु नया पुल पुराने पुल से काफी ऊंचा है उसे बराबर नहीं बनाया गया है। कुछ लोग अपनी वाहने निचे उतारते उतारते दुर्घटना के शिकार हो जा रहे है सूत्रों की माने तो अधिकांश दुर्घटना का कारण यही है।

