कन्हैया कौशिक- (बिलासपुर)

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा ब्रीज के पास एक कार दुर्घटना में शहर के युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई है। वही दूसरे की इलाज जारी है मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रोड से शनिवार को देर रात करीब 2.30 बजे रामा ब्रेकिंग वेब पोर्टल के संचालक पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपने मित्र जितेंद्र गहवई के साथ शहर लौट रहे थे।तभी तिफरा ओवर ब्रिज के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे पत्रकार राहुल त्रिपाठी को गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां वेंटिलेटर खाली नहीं होने के कारण उन्हे प्रथम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।जहाँ रविवार को शाम 5 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में पत्रकार राहुल त्रिपाठी के सिर व चेहरे सहित कमर पर गंभीर चोट आई थी। इधर कार में सवार स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र गहवई को भी गंभीर हालत में व्यापार विहार स्थित एलिट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनकी हालत फ़िलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


