

कन्हैया कौशिक -(बिलासपुर)
शहर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा किया गया आयोजन।
– स्कूली बच्चों सहित अभिभावकों ने करवाए स्वास्थ्य परीक्षण।
बिलासपुर – सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में एम.एस हेल्थ केयर व अर्चना क्लिनिक बिलासपुर के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में सामिल चिकित्सको के द्वारा स्कूली बच्चों सहित अभिभावको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उक्त शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.पी गुप्ता,जनरल फिजिशियन डॉ.अंकित शर्मा,चर्म रोग विशेषज्ञ जशपाल सलूजा,दंत रोग विशेषज्ञ रविंद्र सोनी,कान व आँखों के विशेषज्ञ योगिता दुबे अनिल चंद्राकर सहित खून पेशाब जांच हेतु रंजीत व उनकी टीम सामिल रहें। इस शिविर में स्कूली बच्चों के सभी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण सहित उचित परामर्श दी गई स्कूल प्राचार्य संतोषी डाकवा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज की जीवनशैली से उपजी चुनौतियों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक को स्वास्थ्य जांच समय-समय पर करवाते रहना चाहिए उक्त शिविर में बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर स्वास्थ्य परीक्षण करवाए ।

