कन्हैया कौशिक –
{बिलासपुर 9407666650}


बिलासपुर – सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में युवा दिवस के दिन से प्रारंभ हुई दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ ही समापन हो गया। उक्त आयोजन का शुभारंभ सुशील मिश्रा वरिष्ठ खेलकूद अधिकारी,सीईओ प्रभाकर पटनायक,दिव्या पटनायक,बी.बी महता एजुकेशन सेंट जेवियर्स स्कूल,अंजना वर्मा राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिकेट सहित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलो में अपना जौहर दिखाया गया सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया वही शनिवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे उद्योगपति प्रवीण झा ने कहा कि हमें खेलों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए इससे खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। किसी भी लक्ष्य को कठिन परिश्रम के द्वारा हासिल किया जा सकता है वही शुभारंभ में उपस्थित अथिति क्रिकेट राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजना वर्मा ने कहा कि खेलों से मात्र शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि सहनशीलता व धैर्य जैसे आदर्श मानव गुण भी विकसित होते हैं। जब बच्चा खेलों में भाग लेता है तो उसमें सामाजिक कौशल तथा टीम वर्क में विजय में योगदान देने का कौशल सीखता है उक्त आयोजन में पालको के द्वारा भी कई खेल प्रतियोगिता कराए गए। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया आयोजन में प्रचार्या संतोषी डाकवा,मुकेश सराफ,हाई स्कूल प्रचार्य अजीत कुमार कुजुर,भृगु अवस्थी,पवन साहु सहित काफी संख्या में नागरिक, शिक्षक सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहें।

