– अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पहुंची टीम।
– इसी बिल्डिंग मे क़ृषि विभाग ने भी कि है कार्रवाई।
– बिल्डिंग किराए के बाद झाँकते भी नहीं मालिक।
बिलासपुर! सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 11 मुक्तिधाम के पास स्थित द गोल्डन स्टे होटल में कथित अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल का निरीक्षण किया। निगम की टीम के पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान होटल के कमरों से युवक-युवतियों के बाहर निकलने की जानकारी सामने आई। लंबे समय से होटल की गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें किए जाने की बात भी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, जिस बिल्डिंग में द गोल्डन स्टे होटल संचालित हो रहा है, उसके मालिक श्रद्धेय गुप्ता बताए जा रहे हैं। वहीं, पूरन सिंह और नागेश्वर यादव द्वारा भवन को किराए पर लेकर होटल का संचालन किए जाने की जानकारी सामने आई है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सामने आई शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की। वही क्षेत्र मे बड़े बड़े बिल्डिंग किराए से दिया गया है जिसपर होने वाली गतिविधि पर न तो निगम कि नजर रहती है न ही निगम कि यहां तक बिल्डिंग मालिक भी किराए मे देकर झाँकते तक नहीं इससे सिरगिट्टी कि आबो हवा पर बूरा असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

(क़ृषि विभाग के कार्रवाई के बाद निगम ने भी कार्रवाई)
स्थानीय लोगों द्वारा होटल में संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें किए जाने के बाद निगम की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज और संचालन की व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। निगम की कार्रवाई के बाद अब होटल संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वही इस बिल्डिंग मे क़ृषि विभाग को भी भारी मात्रा मे कीटनाशक भंडारण मिला है जिसपर कार्रवाई कि गई है।

