10 कबाड़ दुकान संचालक पुलिस के शिकंजे में, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश।
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बेखौफ चल रहे अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकान संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संचालकों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित किए जाने की सूचना और गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने संबंधित संचालकों को तलब किया। इसके बाद सभी को थाना लाकर पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

(कार्रवाई की जद में आए कबाड़ दुकान संचालक)
शेख तौसिफ पिता शेख नसीफ, सैय्यद प्रिंस पिता सैय्यद इकराम, अमित कश्यप पिता रमेश कश्यप गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, साहिल खान पिता सलीम खान भारत चौक, मोहम्मद इमरान खान पिता मोहम्मद अब्दुला -तालापारा थाना सिविल लाइन, अनुप डेविड पिता लोहाना डेविड -विद्युत नगर तिफरा, दीपेश कुमार साहू पिता संजय कुमार साहू – यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, राजू चौहान पिता दुखन सिंह चौहान,अफजल हुसैन पिता अनिल हुसैन – बन्नाकडीह थाना सिरगिट्टी, मोहम्मद फिरोज पिता स्व.अब्दुल जबास- मसानगंज थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।

