बिलासपुर / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बिलासपुर नगर के महाराणा प्रताप उपनगर के परसदा बस्ती में पथ संचलन एवं विजयदशमी उत्सव मनाया गया । यहां पथ संचलन कई बस्तीयो से होते हुए हाई स्कूल प्रांगण पहुंची इस दौरान क्षेत्र वाशियो के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए शंख घंटी बजाकर स्वयंसेवकों का स्वागत व उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक गणेश जी एवं अध्यक्षता शीतलेश प्रसाद शर्मा रहे मुख्य वक्ता ने कहा कि हम अत्यंत भाग्यशाली लोग हैं जो संघ के शताब्दी वर्ष को देख भी रहे हैं वह प्रत्यक्ष रूप से इसमें सहभागी भी बने हैं

हम सब का एक ही उद्देश्य है समुन्नत राष्ट्र के साथ भारत को परम वैभव की शिखर पर ले जाना जिसके लिए हम सब निरंतर प्रयासरत रहें। यह कार्यक्रम आगामी 15 अक्टूबर तक बिलासपुर जिले के विभिन्न मंडलों में एवं बस्तियों में होना तय है।

इस कार्यक्रम मे राम नारायण साहू,माधव मिश्रा,डाॅ देवेन्द्र कौशिक,भृगु अवस्थी,बलदाऊ कौशिक,सोनू कौशिक,परदेशी प्रजापति सहित सभी स्वयंसेवक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

