– उक्त संचलन में ताल,तरुण व बाल स्वयंसेवक हुए शामिल मातृ शक्तियों ने बरसाया पुष्प ।
– हाथो मे दंड लिए कदम से कदम मिलाकर चलते रहें बिल्हा विधायक ।
बिलासपुर / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप उपनगर सिरगिट्टी मे पथ संचलन किया। पथ संचलन के पूर्व मां भारती, संघ संस्थापक डॉ.बलिराम हेडगेवार गुरूजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के बाद शस्त्र पूजा कर की गई। जिसके बाद एक साथ माता भारती के जयकारे लगाते हुए पथ संचलन में अनुशासन और समयबद्धता देखी गई। काफी संख्या में स्वयं सेवक अपनी वेशभूषा धारण व हाथों में दंड लिए कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।

इस दौरान भगवा ध्वज हाथों में लिए करतल ताल भी आगे आगे चलती रही। जिस स्थान पर पथ संचलन निकली मातृ शक्तियों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पथ संचलन क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः अपने स्थान पर पहुंची जहाँ संघ के द्वारा सिरगिट्टी क्षेत्र मे जनसेवा का अलख जगाने वाले दो जन नायक मुख्य अतिथि व अतिथि के रूप मे मंचस्प किया।

जिसमे से एक शारीरिक रूप से दक्ष व दुसरा मानसिक रूप से दृढ़ करने वाले मुरीत राम कश्यप व पी.कोटि रेड्डी का अभिनंदन किया गया जिसमे श्री कश्यप की आँखों की रोशनी नही होने के बाद भी वे स्कूली बच्चों के जीवन मे शिक्षा का प्रकाश बिखेर रहें है। उसी प्रकाश श्री रेड्डी युवक युवतियों सहित बच्चों को सरकारी नौकरी के काबिल बना रहें है दोनों ही अपनी सेवा नि: शुल्क दे रहें है।

उक्त आयोजन के दौरान बारिश हुई परन्तु स्वयं सेवकों के उत्साह मे कमी नही आया सभी पानी मे भींगते हुए डटे रहें जहाँ कार्वा राम नारायण साहू,भृगु अवस्थी ,विपीन वर्मा,डाॅ देवेन्द्र कौशिक ,परदेशी प्रजापति ,रविकर पटेल,दिलीप चंदेल,यश मनहर ,नरोत्तम श्रीवास ,मनोज दुबे,सुशील छाबड़ा ,दिनेश कौशिक,आनंद श्रीवास, गजेंद्र परिहार,बाली श्रीवास,बलराम देवांगन, दिनेश श्रीवास,राहुल खरे,शिवम अवस्थी, के.के दुबे,सुबोध सिंह,भोलू साहू,रिक्की यादव,सहित काफ़ी संख्या मे ताल,तरुण व बाल स्वयंसेवक हुए शामिल।
(घरो के सामने सजाए रंगोली किए पुष्पवर्षा) सिरगिट्टी बस्ती मोड़, कलकत्ता स्वीट्स, नीतू किराना स्टोर के सामने सहित गोविन्द नगर कॉलोनी से पथ संचलन गुजरा वहाँ मातृ शक्तियों ने अपने घरो से निकलकर माता भारती के जयघोष के साथ ही स्वयंसेवकों पर पुष्प की वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। उनके। द्वारा अपने घरो के सामने रंगोली सजाकर रास्ते पर फूल बिछाए इस दौरान न सिर्फ महिलाए बल्कि छोटे बच्चे भी इस पल के साक्षी बने। बड़ी संख्या में लोग घरों की छतों और चौराहों पर पथ संचलन देखने के लिए जमा हुए थे।
(संघ कार्य केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं बल्कि एक साधना है कौशिक) उक्त पथ संचलन मे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक भी हाथो मे दंड लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहें थे। उन्होंने कहा की संघ ने व्यक्तित्व निर्माण,समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए शाखा से द्वार तक,खेत से नगर तक कार्य किया.संघ कार्य केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं बल्कि एक साधना है। मुख्य वक्ता डॉ. प्रफुल शर्मा ने कहा की समाज और राष्ट्रजीवन के विभिन्न आयामों को छुआ है समाज को एकरूपता एवं एक जुटता देने समाज में व्याप्त समस्याओं का समाधान करना ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों का मूल कर्तव्य है।

