कन्हैया कौशिक – बिलासपुर
– सिरगिट्टी फाटक पर अंडर ब्रिज बनने के पहले ही बिछ गई तीसरी लाइन।
– तीनों ट्रेको पर होगा मालगाड़ी का परिचालन लोग होंगे हलाकान।
– अंडर ब्रिज के लिए करना होगा लगभग पाँच महीने इंतजार।
तारबाहर फाटक पर सिरगिट्टी के तरफ बचे दो ट्रेको पर लगातार मालगाड़ियों के आने से लोग हलाकान है समस्या से छुटकारा दिलाने रेलवे द्वारा दोनों ट्रेक को फाटक रहित करने अंडर ब्रिज का निर्माण करना शुरू करवाया जो बिते तीन महीनो से बंद रहा अब अंडर ब्रिज का कार्य शुरू तो हुआ पर इसके साथ ही दो ट्रेक के स्थान पर तीसरी लाइन भी बिछाई जा रही है जिससे ज़ब तक अंडर ब्रिज बन कर तैयार नहीं होता तब तक लोगो को और समस्या से दो चार होना पड़ेगा। सिरगिट्टी के तरफ बचे दो ट्रैक लोगो के लिए परेशानी का सबब था जिसपर अब तीसरी ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है पहले बने दोनों ट्रेको मे लगातार भारी वाहनो के आवागमन से वहा से गुजरने वाले लोग फाटक मे आधे घंटे तक फसे रहते है उसी ट्रेक पर तीसरी लाइन अब लोगो की राहें और कठिन कर देगी हालही मे यहा तीसरी लाइन बिछाने का कार्य अंतिम सिरे पर है। जबकी बन रहे अंडरब्रिज मे अभी काफी समय है जिस पर अभी सड़क बनाने का काम जारी है लोगो की माने तो बिते तीन महीनों तक रेलवे ने काम पर अड़ंगा लगा दिया था जिसके कारण बन रहें अंडर ब्रिज निर्माण कार्य प्रभावित हुआ हालाकी संबंधित ठेकेदार द्वारा काम तेजी से करवाया जा रहा है उम्मीद जताई जा रही है की अगले चार महीनों मे अंडर ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा तब तक लोगो को दो के जगह इस तीसरी लाइन से होने वाले समस्या से जूझना पड़ेगा।
(आज रात्रि 11 से कल सुबह 4 बजे तक फाटक बंद )
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अन्तर्गत बिलासपुर एवं उसलापुर रेलवे स्टेशनों के बीच सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक नई लाइन को बिलासपुर यार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत दिनांक 01 नवम्बर आज रात्रि 11 बजे से 02 नवम्बर सुबह 04 बजे तक रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद रहेगा रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान सड़क वाहन एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन बिलासपुर यार्ड के पूर्व में स्थित चुहचुहियापारा रोड अंडर ब्रिज एवं हेमूनगर रोड ओवर ब्रिज का उपयोग किया जा सकता है ।
(फाटक बंद के दौरान शराब दुकान के सामने बेतरतिब खडे रहते है वाहन)

सिरगिट्टी फाटक से लगा हुआ शासकीय शराब की दुकाने है जहाँ लोग अपनी गाड़िया बेतरतिब तरिके से खड़ा करदे रहें है जिसके कारण फाटक बंद के समय लोगो की समस्या और गहरा जा रहा है। लोगो को फाटक खुलने के बाद भी लम्बी कतारो से होकर गुजरना पड़ता है इस दौरान शराबीयो के चलते महिलाओ सहित युवतियों को काफी समस्या से जूझते हुए लज्जित होना पड़ रहा है।


