कन्हैया कौशिक- {बिलासपुर}

आयोजन के दौरान कर्मियों का किए सम्मान।

औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित बीईसी फर्टिलाइजर्स ने अपने 38 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संयंत्र परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया इस अवसर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक वीनू जैन एवं कार्यकारी निदेशक विरेन राय जैन ने अपने संदेश द्वारा कर्मचारियों को स्थापना दिवस हेतु शुभकामनाएं दी । स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सभा में व्हाईस प्रेसिडेंट एन.एस.राजू ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों को सामूहिक सामंजस्य से कार्य करके और अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आनंद परिवार के टीमवर्क की सराहना की एवं प्रतिस्पर्धा की युग में नई सोच एवं अत्यंत मेहनत के साथ आने वाले समय में नया प्रोडक्ट के निर्माण हेतु सभी से सहयोग की अपील की । आनंद परिवार ने अपनी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी उन कर्मचारियों का सम्मान किया है जिन्होने अपने सेवा काल 5 वर्ष से 30 वर्ष पूर्ण किये। स्थापना दिवस पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में विजयी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे । स्थापना दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं हेतु कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया जिसमें कार्य कुशलता सम्मान दिलिप घूरी सुरक्षा सम्मान कमलेश सिदार, गुरू सम्मान बंधु यदु मल्टी स्कील सम्मान कोमल वर्मा, उपस्थिति सम्मान बंधु यदु टीम परफारमेन्स सम्मान उत्पादन एवं मेन्टेनेन्स विभाग को दिया गया है। इस कार्यक्रम में कंपनी के सभी कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहें सभा का आभार प्रदर्शन दिलिप गोवर्धन, सहायक महाप्रबंधक वर्क्स एवं सभा का संचालन अरूण दाबड़कर हेड सेल्स मार्केटिंग के द्वारा किया गया ।

