– हिन्दू संगठन के साथ बजरंग दल नें आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की रखी मांग।

– आरोपी नें नाबालिक को प्रेम जाल मे फसाया शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सभी शांत नहीं हुआ है की न्यायधानी मे एक माँ नें अपनी 14 वार्षिय बेटी के साथ दुष्कर्म होने की रिपोर्ट थाने सिरगिट्टी मे दर्ज कराई है। वही मामले की जानकारी होते ही हिन्दू संगठन सहित बजरंग दल द्वारा भी मामले को लव जिहाद बताते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किए है। उक्त मामला थाना सिरगिट्टी क्षेत्र की है यहां तोरवा थाना क्षेत्र के बूटापारा में रहने वाला हार्दिक खान रेलवे जोन ऑफिस में कार ड्राइवर का कार्य करता है। जिसने चुचुहिया पारा में रहने वाली एक 14 साल की हिंदू नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरअसल हार्दिक खान पीड़ित युवती की नानी के ऑफिस में गाड़ी चलाता था इस कारण से उसका किशोरी के नानी के घर आना जाना था। 7 अप्रैल की सुबह नाबालिग किशोरी अपनी नानी के घर गई थी उस वक्त घर में कोई नहीं था इसी दौरान हार्दिक खान वहां पहुंचा और उसने किशोरी को बताया कि वह कुंवारा है और उससे प्यार करता है। उसने नाबालिग किशोरी के साथ शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया इतना ही नहीं अगले दो दिनों तक वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने किशोरी को इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर डरा रखा था जिसकी वजह वे ओ डरी सहमी थी। नाबालिक किसी तरह इस पुरे घटना क्रम को अपनी माँ व नानी को बताई जिसके बाद थाना सिरगिट्टी जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) एम, 351 (2) बीएनएस और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार सलाखों के पिछे भेज दिया है ।
(आरोपी है दो बच्चे का बाप पहले भी ऐसे मामलों मे रिपोर्ट दर्ज)
बताया जा रहा है कि दुष्कर्मी हार्दिक खान अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। पहले भी वह एक हिंदू युवती के साथ विवाह कर चुका है। वह एक बच्चे का बाप है और उसकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती है इसके बावजूद उसने 14 साल की नाबालिग को स्वयं को कुंवारा बताकर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इससे पहले भी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चोरी और पीडीएस के चावल की खरीदी के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई है। वर्तमान में वह रेलवे जोन कार्यालय में ड्राइवर का काम कर रहा था इस वजह से पीड़ित किशोरी की नानी के साथ उसकी जान पहचान थी जिसका उसने फायदा उठाया।

