(बिलासपुर न्यूज 1)
– अष्टमी के पावन अवसर पर त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन एवं भोज का आयोजन ।
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री श्री श्री त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर में अष्टमी तिथि को माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ भव्य कन्या पूजन एवं भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 108 कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें देवी के रूप मे पूजा-अर्चना कर पारंपरिक व्यंजनों से युक्त विशेष प्रसाद खिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह माई के स्तुति से हुई जिसके बाद देवी स्वरूपा कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक,पुष्प और चुनरी अर्पित की गई। भोजन में पूड़ी,काले चने,हलवा,मिष्ठान और खीर परोसी गई साथ ही समिति व समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक वस्तुएं भेंट किये जिसे कन्याओं ने प्रसन्न होकर ग्रहण किया व सभी को अपना आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया मंदिर के मुख्य पुजारी तरुण आचारी ने बताया कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ त्रिपुर सुंदरी की कृपा से अष्टमी पर कन्या भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ। कन्या पूजन न केवल धार्मिक परंपरा है,बल्कि यह बेटियों के सम्मान का प्रतीक भी है। क्षेत्र व श्रद्धालु गणों के परिवार एवं व्यापार में सुख शांति समृद्धि के निरंतर स्थापना के संकल्प से प्रत्येक चैत्र नवरात्र में हमारी समिति माता सेवा ज्योत प्रज्ज्वलन,कन्या-भोज करा माई से आशीर्वाद प्राप्त करती है। कार्यक्रम का समापन माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

(बिलासपुर न्यूज 2)
सिरगिट्टी पोटर खोली मे राटा पुजा के साथ माँ सोलापुरी पुजा शुरू
– मान्यता है कि माता गर्मी में होने वाले रोगों के प्रकोप से बचाती है शीतला माता की प्रतीक के रूप में होती है सोलापुरी माता की पूजा।
सिरगिट्टी पोर्टर खोली मे बीते 22 वर्ष से श्री सोलापुरी माता पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परंपरानुसार किसी भी शुभ कार्य का आरंभ दक्षिण भारत में राटा पूजा के साथ किया जाता है। इस परंपरा का पालन करते हुए आयोजन समिति द्वारा राटा पूजा का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 के लिए राटा पूजा नयापारा निवासी हेमवती नायडू, मीनाक्षी मूर्ति, तिरुमला मूर्ति, लक्ष्मी नायडू एवं पी चन्द्रशेखर नायडू के सौजन्य से समिति को प्राप्त हो हुआ है । पारंपरिक डफली, ताशा के साथ निकली शोभायात्रा का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया इस शोभायात्रा के साथ चल रहे काली नर्तक दल आकर्षण का केंद्र रहा। रेल्वे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा आयोजन स्थल पहुंची जहां परंपरा पूर्वक मंत्रोचार के साथ खड़कपुर के पुजारी टी भास्कर राव के द्वारा देर रात काष्ठ पूजा कराई जाएगी। रविवार को एक पेड़ के डंगाल की पूजा अर्चना की गई जो पूरे आयोजन के वक्त मंच पर मौजूद रहेगा। इस पूजा महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष पी.देवराजू सदस्य एम.श्रीनू राव, डी. राजा राव,के.वेंकट राव (नानी ), पी.शेखर राव,एम.प्रफूल,एन.संतोष कुमार,बी. रमेश कुमार,अकलेश कुमार,जी.के. राव, के.माधव राव,जगदीश,बबलू सोनानी, ईश्वर राव,धीरज कुमार ,एन.सुरेश कुमार ,शिवा,सुशांत,डी अप्पा, आयुष, सागर, राव, गोविंदा, पी. नागभूषण राव,कुणाल,धनराज ,समस्त सदस्य गण का सहयोग रहेगा।

(दक्षिण भारत के इस पूजा महोत्सव की सिरगिट्टी में भी धूम)
दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले सोलापुरी माता महोत्सव की अब सिरगिट्टी में भी धूम मची है। सिरगिट्टी से लगे पोर्टर खोली में रविवार को राटा पूजा के साथ देवी की स्थापना की गई है। ऐसी मान्यता है कि भीषण गर्मी में होने वाले विभिन्न रोग के प्रकोप से बचने के लिए दक्षिण भारतीय समुदाय की ओर से हल्दी व नीम के पत्तों से बनी माता के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कुछ आयोजन के तहत महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। इस पूजा में न केवल दक्षिण भारतीय लोग शामिल होते हैं बल्कि स्थानीय लोग भी इस पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
(बिलासपुर न्यूज 3)
रामनवमी के अवसर पर महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित रजक मोहल्ला मे प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर सिरगिट्टी के संत गाडगे युवा धोबी समाज सेवा समिति के द्वारा श्री राम प्रभु के महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरूआत भगवान राम के महाआरती कर की गई जिसके बाद प्रभु के जयकारो के साथ विविध भक्तिमय कार्यक्रम किया गया। उक्त आयोजन मे 1001 दिप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम की मूर्ति बनाई गई इसके साथ ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस दौरान वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र साहु,केशरी इंगोले,विजय मरावी मौजूद रहें जिन्हे समाज द्वारा भगवा वस्त्र भेट किया गया उक्त आयोजन मे समाज के लोग बढ़चड़ कर हिस्सा लिए।

(बिलासपुर न्यूज 4)
मांदर की थाप,जसगीत के साथ ज्योत ज्वारा विसर्जन
चैत्र नवरात्रि नवमी एवं रामनवमी के पावन पर्व व नौ दिनों तक मां देवी की उपासना के बाद सोमवार को ज्योत ज्वारा विसर्जन की शोभायात्रा नगर के साथ ही क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण अंचलो मे धूमधाम से निकाली गई। सिरगिट्टी के त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर सहित कोरमी, हरदी, बसिया ग्रामीण अंचलो के घरो व माता मंदिरो मे प्रज्वलित व विराजित ज्योत ज्वारा का पूजा पाठ के बाद सेवा जसगीत की धुन व मांदर की थाप पर नाचते-गाते झूमते भक्तों ने श्रद्धा व भावविभोर के साथ इस शोभायात्रा में शामिल हुए इस दौरान सड़कों पर भक्ति उल्लास छाया रहा। चिलचिलाती धुप के बिच खुले पैर महिलाएं सिर पर कलश व ज्वारा धारण के साथ ही लाल परिधान पहने हुए माता की भक्ति में लीन दिखी। शोभायात्रा के बाद स्थानीय तालाबो में पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ ज्योत ज्वारा विसर्जन किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।



