बिलासपुर – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी अंतर्गत आने वाले वार्डो मे लगातार बढ़ रहें आपराधिक
घटनाओं एवं चोरी के मामले को देखते हुए क्षेत्र के पार्षद द्वारा थाना सिरगिट्टी मे ज्ञापन सौप चोरो की पतासाजी के साथ ही रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग किए है। गौरतलब हो की सिरगिट्टी इलाका जो कभी शांत इलाके मे से एक था अब इस इलाके मे आए दिन चोरी के साथ ही कई आपराधिक मामले तेजी से अपना पैर पसार रहा है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता खुद को असुरक्षित महसूस जिसे ध्यान मे रखते हुए वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र साहु नें थाना सिरगिट्टी प्रभारी के नहीं मिलने पर आरक्षक को ज्ञापन सौंप अवगत कराया है ज्ञापन मे पार्षद नें बताया की पिछले 15 दिनों से सिरगिट्टी परिक्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएँ एवं चोरियां हो रही हैं जिसकी जानकारी एवं सी.सी.टी.वी. फुटेज भी पूर्व में सिरगिट्टी थाना में दी जा चुकी हैं।किन्तु अब तक कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण चोरों का हौसला बुलंद होता जा रहा हैं जो रात्रि के साथ ही दिन मे बेधडक चोरी की घटना को अंजाम दे रहें है। जिसपर रोक लगाने सहित वाहनो मे आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किए है।

(बिते एक माह के भीतर हुई चोरी कईओ के रिपोर्ट भी दर्ज नहीं)
सिरगिट्टी क्षेत्र मे चोरो के साथ ही असामाजिक तत्वों नें पुलिस को खुली चुनौती दे रखा है पहला मामला यदुनंदन नगर के साथ ही सिरगिट्टी बन्नाक चौक के ज्वेलरी दुकान मे चोरी की है। वही दूसरा मामला घर के बाहर खड़े दो चार चक्का वाहन को आग लगाया गया एवं अन्य दुसरी गाड़ी की बैट्री चोरी की है तीसरा मामला सिरगिट्टी आवास पारा स्थित संजू साहू के घर से गहने एवं नगदी पैसों की चोरी। चौथा सिरगिट्टी आवासपारा स्थित मुंशी राम सूर्यवंशी के घर से बाईक की चोरी वही पांचवा मामला सरदार मोहल्ला स्थित हैप्पी खनूजा के घर के अंदर से चैनल गेट खोलकर साइकल की चोरी का है इसके साथ कई मामले है जिसकी रिपोर्ट भी थाने मे दर्ज नहीं की जाती।

