– सिरगिट्टी मे आयोजित रात्रिकालीन टुनामेंट का हुआ समापन।
– आयोजन मे बिल्हा विधायक कौशिक व नवनिर्वाचित महापौर विधानी रही मुख्य अतिथि।


बिलासपुर – बन्नाक चौक सिरगिट्टी के सेकंड इंन्निंग खेल मैदान मे आयोजित राज्य स्तरीय रात्रिकालिन एकता कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शनिवार देर रात फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमरकंटक हेल्थ केयर व शक्ति माई बालाजी भिलाई के मध्य खेला गया जिसका लुफ्त अतिथियों के साथ ही दर्शकों ने मध्यरात्रि तक उठाया। इस घमासान मुकाबले मे भिलाई शक्तिमाई की टीम नें अमरकंटक की टीम को मात देते हुए इस आयोजन की विजेता का ताज़ अपने कब्जे मे किया इन दोनों ही टीम नें शुरू से अंत तक प्रतियोगिता के हर मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक नें खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल हमेशा भाई चारे व खेल भावना से खेलना चाहिए जीते टीम को आगे बढ़ने व हारे टीम को अपने खेल को बेहतर कैसे बनाए इसका आंकलन करना चाहिए। नवनिर्वाचित महापौर पूजा अशोक विधानी नें कहा की खेल चाहे जैसा भी हो शारीरिक विकास की रीढ़ होती है हर खेल मे हार व जीत निश्चित है हर खेल हमें कुछ न कुछ सिख सिखाती है। आयोजन के दौरान अतिथियों के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को बधाई के साथ ही पुरस्कार स्वरूप नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया। उक्त आयोजन मे नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पेंद्र साहू,केशरी इंगोले,विजय मरावी, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन,गायत्री मनोज दुबे जिला उपाध्यक्ष,भाजपा महिला मोर्चा नवनीत अग्रवाल प्रबंधक नर्मदा कोल्ड्रींक्स,एन.एस. राजू वाईस प्रेसीडेंट बीईसी.फर्टिलाईजर,बी.बी जयसवाल सहायक यंत्रिक सिरगिट्टी विधुत कार्यालय मौजूद रहें इस दौरान शुरू से अंत तक मैदान में दर्शकों की भीड़ देखी गई मंचस्प सभी अतिथियों का स्वागत भव्य आतिशबाजी के साथ की गई ।


(इन्होने किया खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन हुए सम्मानित)
प्रतियोगिता में शक्तिमाई भिलाई के खिलाड़ी
अश्विन सहारे के द्वारा अपने अच्छे खेल का परिचय दिया जिन्हे मैन ऑफ द सीरीज धर्मेंद्र वर्मा व बड़ी ट्राफी स्व.मगन लाल साहु की स्मृति मे दिया गया। उसी तरह बैस्ट बॉलर फैज बेस्ट बेस्टमेन आकाश यादव (अमरकंटक) व फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच राजा सम्मानित आयोजन समिति मनोज दुबे,रामखिलावन साहु,शीतला प्रसाद त्रिपाठी,बबला श्रीवास,शेखर राव,पप्पू कश्यप,बंटी सोनी, कमलेश प्रसाद,श्रवण वर्मा, पिंटू,चिंटू श्रीवास,चीकू यादव,सुदीप रजक ,रजनीश चौहान ,राजू पटेल ,कन्हैया कौशिक, युवराज,गौरव मिश्रा,पुरुषोत्तम श्रीवास,दीपक यादव,गिरी राव,राजू पटेल,पुरुषोतम,राजु श्रीवास, अमला निक्की दुबे ,सहित सेकंड इंन्निंग परिवार खेल को सफल बनाए।

