– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत आवास पारा सिरगिट्टी का मामला।
– लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण को चोरो नें बनाया निशाना।
बिलासपुर सिरगिट्टी – सिरगिट्टी पुलिस अभी तक पूर्व मे हुई चोरी व वाहनो मे आगजनी के मामले को अंजाम देनें वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है और क्षेत्र मे एक और मकान को चोरो नें निशाना बना कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात की चोरी कर लिए है। सिरगिट्टी क्षेत्र के रहवासी इन दिनों चोरो व असामाजिक तत्वों के आतंक से सहमे हुए है क्षेत्र मे पुलिस सुस्त व चोर चुस्त वाले कहावत हकीकत होता नजर आ रहा है। हालात यह है की बिते एक माह के भीतर दो बड़ी चोरी के साथ ही घर के सामने खडे वाहनो को आग के हवाले करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ और एक बार फिर सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 10 आवास पारा निवासी संजु साहु पिता सुरेश साहु के सुने मकान को अज्ञात चोरो नें निशाना बनाते हुए घर के कमरे मे रखे आलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमे रखे सोने के झुमका,नथनी,बिंदिया चांदी का पायल 4 नग चांदी का कमरधन,दो नग अंगूठी सोने का चैन टायटन हाथ घड़ी सहित लगभग तीन से चार लांख रुपए के सोने चांदी के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर लिया। चोरो नें इस चोरी की घटना को अंजाम तब दिया जब घर के सभी सदस्य अपने परिवार मे किसी की मौत हो जाने पर घर के मेन गेट पर ताला लगाकर भिलाई गए थे। जब घर के लोग सुबह वापस लौटे तब घर के मेन गेट मे लगे ताला टुटा मिला घर के कमरे मे जाने पर घर का पुरा समान बिखरा सहित आलमारी का लॉकर टूटा व उसमे रखे कीमती आभूषण के न होने से घर मे चोरी होने का पता लगा। जिसकी लिखित रिपोर्ट थाना सिरगिट्टी मे लिखाई गई है सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
(इसी इलाके के कई घरो खुले प्लाट मे अनगिनत चोरी की वारदाते) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के आवास पारा मे आए दिन किसी के घर मे रखे लोहे के समान सहित खुले प्लाट व बाड़ी मे लगे बोर के केबल की कई दफा चोरी हो चुकी है। लगातार चोरी से तंग आकर मोहल्ले वासियों नें कई बार सिरगिट्टी पुलिस को ज्ञापन देकर क्षेत्र मे चोरी जैसे घटना पर लगाम लगाते हुए रात्रि के समय सड़क पर बेवजह बैठे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग किए थे परन्तु एक बार फिर सुने मकान मे ताला टूटने से क्षेत्र वासी सकते मे आ गए है।


(स्पेशल टीम के साथ ही गठित एसीसीयु का तंत्र नहीं आ रहा काम)
क्षेत्र मे लगातार बड़ रही चोरी की घटना को देखते हुए सीएसपी की टीम के साथ ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की स्पेशल टीम गठित है। पर चोरी की घटना कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है
जबकि इसी इलाके के मुख्य चौक मे एक सोने चांदी की दुकान मे चोर नें कई लांख रुपए के सोने चांदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस बार भी चोर नें एक मकान से महंगे आभूषण पर हाथ मारा है देखना होगा इन दोनों मामले मे पुलिस के हाथ चोरो तक कब तक पहुँचता है।

