नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
बिलासपुर, 28 फरवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 – 10 के समूह में शपथ दिलाई गई।


शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक,श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
(बिलासपुर नगर निगम सिरगिट्टी के तीनो पार्षद नें शपथ के साथ क्षेत्र का बागदौड़ सम्हाला) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद केशरी इंगोले, वार्ड 11 के पार्षद पुष्पेंद्र साहु व वार्ड 12 के पार्षद विजय मरावी के द्वारा शपथ लेते हुए अपने वार्ड का बागदौर अपने हाथों लिया इस दौरान पार्षद विजय मरावी आदिवासी वेशभूषा मे नजर आए।

