– कचरा निष्पादन के जगह अन्य जगहो पर फेके जा रहें औद्योगिक कचरा।
बिलासपुर – औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी के कुछ कारखाना प्रबंधक अभी भी अपने मनमानी से बाज नहीं आ रहें है। इनके द्वारा नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए अपने कारखाने से निकलने वाले अवशेष को चिन्हांकित स्थान पर ना डालते हुए अन्य स्थान पर फेका जा रहा है। जिसमे से पशु अपना निवाला तलाश रहें है और बे समय मौत के मुँह मे जा रहें है शुरुआत मे इस तरह के कारखाना प्रबंधको पर निगम व पर्यावरण प्रदूषण विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी परन्तु अब फिर उसे ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया है।
गौरतलब हो की सिरगिट्टी क्षेत्र मे एक खाली नुमा स्थान पर कारखाने के निकलने वाले अवशेष को फेकनें के साथ ही उसे आग के हवाले किया जा रहा था जो वहा आबाद बस्तीयो के निवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया था। लोगो की समस्या को देखते हुए नवभारत नें उस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसे माननीय हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान मे लेते हुए जनहित याचिका के तहत पंजीबद्ध किया। जिसके बाद निगम व सीएसआईडीसी के मध्य अनुबंध हुआ और सीएसआईडीसी द्वारा वंदना ग्लोबल के सामने कचरा निष्पादन स्थान बनाया गया जिसमे कारखाने का कचरा डाला जा रहा था परन्तु वर्तमान मे कुछ ऐसे भी कारखाना प्रबंधक है जो एक बार फिर कचरे को जय दुर्गा आयल मिल के सामने सहित फदहाखार महमंद बाईपास मे फेक रहें है। जिसके चलते इन दोनों स्थान पर कचरे का पहाड़ बनता जा रहा है जो जरा स हवा चलने पर कुछ केमिकल रहित डस्ट उड़ कर सिरगिट्टी के आबाद बस्तीयो तक पहुंच रहा है जो कही न कही लोगो के लिए एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधित समस्या ख़डी कर सकता है।


(आयुक्त नें जताया था नराजगी कहा कचरा यहां नहीं तो कहा) बिते माह निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ ही जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप व स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी सिरगिट्टी इलाके मे वर्तमान मे हो रही सफाई का निरिक्षण करने पहुँचे थे। जहाँ बन्नाक चौक मे जानकारी जुटाने के बाद औद्योगिक परिक्षेत्र के कचरा निष्पादन स्थान पहुँचे जहाँ कचरा डंप नहीं दिखा जिस पर नराजगी जताते हुए कचरा कहा फेका जा रहा इसकी जानकारी जुटाने की बात किए थे।
(ऑक्सीजोन कहलाने वाले फदहाखार मुख्य मार्ग पर सांस लेना मुश्किल) सिरगिट्टी से जुड़े फदहाखार को ऑक्सीजोन का दर्जा दिया गया है परन्तु यहां बने बाईपास से गुजरना लोगो के लिए जंग जीतने के बराबर है बड़ी वाहने व कार तो गाडी का कांच बंद करके आसानी से निकल जा रहें है। परन्तु मोटरसाइकिल चालकों को यहां मुँह बाँध कर निकलना पद रहा है दरअसल यहां भी कुछ स्थानों पर कचरा फेका जा रहा है इसके साथ ही केमिकल रहित बदबू दार पदार्थ के साथ ही मृत मवेशी के शव यहां फेका जा रहा है।

