– पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र साहु, केशरी इंगोले, विजय मरावी चुनाव जीते।
बिलासपुर सिरगिट्टी – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के तीनो वार्डो मे एक मे कांग्रेस तो दो मे भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजी मारी सभी प्रत्याशी एक हजार वोट से भी अधिक मतो से जीत हासिल किए है। सभी जीते प्रत्याशियों के द्वारा विजय यात्रा निकालते हुए जनता का आशीर्वाद लेते हुए आभार व्यक्त किए है। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 मे एक बार फिर पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र साहु नें जीत हासिल किया है वही वार्ड क्रमांक 11 मे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी इंगोले नें जीत हासिल की है वही वार्ड क्रमांक 12 से विजय मरावी चुनाव जीते है। वार्ड 10 मे जहाँ जनता के द्वारा यहां के विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का अवसर अपने पूर्व पार्षद को प्रदान किया गया है। मतदान के रिजल्ट आने के बाद पूर्व पार्षद के साथ ही सभी जीते प्रत्याशियों के घर के सामने जमकर आतिशबाजी हुई डीजे व बैंड बाजे के साथ क्षेत्र मे विजय रैली निकाली गई इस दौरान उनके समर्थकों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।


पार्षद पुष्पेंद्र साहु नें कहा की जिस प्रकार क्षेत्र वाशियो का सहयोग मुझे इस चुनाव मे मिला है उसी प्रकार हमेशा मिलता रहा तो क्षेत्र मे विकास की गति मे कमी नहीं आएगी मै सभी के विश्वास के प्रति पूरी तरह निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा मुझे अपने परिवार का ही सदस्य समझे मै सदैव उनके हर सुख दुख मे खड़ा रहूंगा यह चुनाव सिर्फ मेरी जीत नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जीत है। मैं आप सबको आश्वासित करता हूं कि मैं आपके उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। मुझे कार्यभार सौंपने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। आपके विश्वास के बदौलत मेरे लिए यह चुनाव सफल रहा। आपका सहयोग मेरे जीत का भागीदार रहा। अब यह सहयोग आपको इस क्षेत्र के विकास में देखने को मिलेगा।


पार्षद केशरी इंगोले नें क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया इसके साथ क्षेत्र की विकास को प्राथमिकता देनें की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं इस विश्वास के लिए आभार व्यक्त किए इसके साथ ही इस जीत को जनता की जीत बताते हुए सभी को बधाई भी दिए इस दौरान लोगो नें अपने पार्षद का स्वागत फूलो का माला पहना कर किया।


पार्षद विजय मरावी नें कहा की जिस उम्मीद के साथ मतदाताओं ने उन्हें आशीर्वाद स्वरुप चुनें है।वार्ड विकास कार्यों के लिए सभी नें अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए वार्ड वासियों के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ ही हर सुख दुख मे खडे रहने की बात किए है। उन्होंने वार्ड मे रैली निकाल सभी से आशीर्वाद लिए।

( सिरगिट्टी के सभी जीते प्रत्याशियों को नवभारत,नव संवाद परिवार की ओर से ढेरो बधाई हार्दिक शुभकामनायें… )

