बिलासपुर सिरगिट्टी – तेजरफ़्तार वाहन के चालक नें लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को ठोंकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। ठोंकर से बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए भटकना पड़ा बहरहाल घायल को उपचार हेतु सिम्स मे भर्ती कराया गया है । इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सदस्य स्वास्थ्य कर्मी हरप्रसाद मेश्राम सोमवार के दोपहर किसी काम को लेकर अपने मोटर सायकल से बन्नाक चौक के लिए निकले थे। जो मुक्तिधाम के पास पहुचे ही थे की सामने से आ रही तेज रफ्तार आज्ञात वाहन के चालक नें लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्वास्थ्य कर्मी को मोटरसाइकिल समेत ठोकर मार दी ठोकर से स्वास्थ्य कर्मी वाहन के सामने लगे कांच मे टकराते हुए जमीन पर गिर गया वही उसके मोटरसाइकिल के सामने हिस्से का परखच्चा उड़ गया। सड़क सुना होने का फायदा उठाते हुए वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया उक्त घटना में घायल स्वास्थ्य कर्मी को उपचार हेतु सिरगिट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया वहा से भी उन्हें एक्सरे का हवाला देकर सिम्स भेज दिया गया जहाँ उन्हें भर्ती कराया गया है ।
(स्वयं स्वास्थ्य कर्मी को उपचार के लिए भटकना पड़ा )
- निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित उसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी उपचार के लिए पंहुचा जहाँ ओ खुद घायलों की मरहम पट्टी करता है। जब वह स्वयं बेसूद घायल अवस्था मे वहा उपचार के लिए पंहुचा तब वहा इलाज करने वाले डॉक्टर तो थे जो प्राथमिक उपचार के बाद चेहरे मे लगे चोट को देखकर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया वहा से भी उन्हें सिम्स जाने की हिदायत दी गई। सोचने वाली बात है जब एक स्वास्थ्य कर्मी स्वयं के उपचार के लिए भटक रहा है तो अन्य मरीजों का क्या हाल होता होगा।
(नाम का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खून पेशाब जांच की सुविधा नहीं)
-
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 मे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शहरी स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दे दिया गया है। परन्तु यहां खून पेशाब की जांच की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके चलते यहां आने के बाद अधिकांश मरीज किसी निजी लैब में जाकर कई गुना अधिक राशि देकर जांच कराने मजबूर है। संबंधितों को इस ओर ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है ताकि सरकार के मंशा के अनुसार लोगो का उचित उपचार हो सके।




