— –भव्य
– सिरगिट्टी के खेल मैदान मे आयोजन से क्षेत्र वाशियों मे उत्साह।
– भव्य आतिशबाजी के साथ केक काटकर मनाया विधायक कौशिक का जन्मदिन।
बिलासपुर –
सेकंड इंन्निंग स्पोर्टिंग क्लब के तात्वधान पर आयोजित रात्रिकालीन एकता कप क्रिकेट टुनामेंट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है जिसका उद्घांटन मैच पत्रकार इलेवन व सेकंड इंन्निंग स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खेल प्रदर्शन किया गया।

उक्त आयोजन मे मुख्यतिथि के रूप मे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक रहे। टूनामेंट की शुरुवात अतिथियों सहित सभी खिलाड़ी व दर्शकों के मध्य राष्टगान व माता भारती के जयघोस के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए परिचय लिए इसी दौरान विधायक धरम लाल कौशिक का जन्मदिन के उपलक्ष्य मे केक काट व आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया ।

श्री कौशिक ने इस भव्य आयोजन हेतु आयोजक सेकंड इंन्निंग स्पोर्टिंग क्लब की सराहना की साथ ही उन्होंने कहाँ की हर खेल को खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए। हार जीत हर एक खेल मे होता है,कभी भी जीते टीम को गुरुर नही करना चाहिए और हारे टीम को खेल मे सुधार लाकर कुछ अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए क्योकि आज हार हुई है तो निष्चित ही कल जीत तय है। इसके साथ ही खेल मैदान की मांग पर खुशी जाहिर करते हुए जल्द ही उसकी सौगात खेल प्रेमी सहित सिरगिट्टी की जनता को मिलने की बात कहे।

बीईसी फ़र्टिलाइज़र के वाइस प्रेजिडेंट एन.एस राजू व नर्मदा ड्रिंक्स के प्रबंधक द्वारा सभी को इस आयोजन की बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान गायत्री दुबे,राजाराम प्रजापति,बलराम देवांगन, आयोजक समिति मनोज दुबे, रामखिलावन साहु ,पप्पू कश्यप,चिकु,शेखर राव ,राजु पटेल, कमलेश ,सुदीप रजक,बबला श्रीवास ,गिरी राव,पिंटू श्रीवास ,शीतला प्रसाद त्रीपाठी सहित सद्स्य व दर्शक मौजूद रहे
।

